आज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी

IMD Weather Alert: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के भीतर देश के 13 राज्यों में तूफानी आंधी और बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। जानिए आपके राज्य में मौसम का क्या हाल रहेगा।
today weather update
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- AI
Published on
Updated on

Today Weather Update: देश के कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अंदेशा जताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में खासतौर से मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी की गई है।

भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में लू की स्थिति थम गई है और अगले 24 घंटों में मध्य भारत में भी इसका प्रकोप समाप्त हो जाएगा।

दिल्ली-एनसीआर में होगी गरज चमक के साथ बारिश

राजधानी में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और अधिकतम तापमान 36°C के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में आज और कल बारिश का अलर्ट

यूपी में 30 और 31 मई को हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर, प्रयागराज, और रायबरेली जैसे जिलों में इसका विशेष असर दिखेगा। प्रदेश के कई जिलों में मौसम अधिक खराब होने की संभावना है।

बिहार में ओले गिरने सी संभावना

पटना, राजगीर और भागलपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। गौरतलब है कि शुक्रवार को पटना में 107 किमी/घंटा की रिकॉर्ड रफ्तार से हवाएं दर्ज की गई थीं। बिहार में पिछले कई दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है।

राजस्थान और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और अजमेर में धूल भरी आंधी और 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भी 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है।

पहाड़ी राज्यों का हाल भी जान लीजिए

हिमाचल और उत्तराखंड में ओलावृष्टि और तेज हवाओं (50-70 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और गुलमर्ग जैसे इलाकों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

मॉनसून कब आएगा?

मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 दिनों में यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में दस्तक दे सकता है। 1 से 4 जून के बीच पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, मणिपुर) और दक्षिण भारत (केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु) में भारी बारिश का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान (30 मई)

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 34°C 26°C
लखनऊ 33°C 25°C
पटना 33°C 26°C
जयपुर 35°C 24°C
शिमला 22°C 16°C
मुंबई 34°C 31°C
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com