-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Why Is Jaipur Foundation Day Celebrated Know What Is The History Of Jaipur
क्यों मनाया जाता है ‘जयपुर स्थापना दिवस’? जानें क्या है जयपुर का इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी
पूरी दुनिया में ‘पिंक सिटी’ (Pink City) के नाम से मशहूर जयपुर, (Jaipur Foundation Day) का आज स्थापना दिवस है। इस साल जयपुर 294 साल का हो गया है। 18 नवंबर 1727 को ‘गुलाबी नगरी’ की स्थापना महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय (Maharaja Sawai Jai Singh II) ने की थी। अपनी बेजोड़ वास्तुकला के लिए विश्वप्रसिद्ध (World famous) जयपुर को ‘जैपर’ के नाम से भी जाना जाता है। प्रति वर्ष 18 नवंबर को जयपुर का स्थापना दिवस (Foundation Day) मनाया जाता है।
जयपुर के निर्माण में राजा जयसिंह को विद्याधर नामक बंगाली से नगर को बनाने में विशेष मदद मिली। बीते साल इसे ‘वर्ल्ड हेरिटेज साइट’ में शामिल किया गया और इसकी बसावट निहारने के लिए हर साल लाखों देशी-विदेशी पावणे समंदर पार से खिंचे चले आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
सेना बनाम पुलिस? किश्तवाड़ में थाने पर हमले के आरोप में 40 जवानों के खिलाफ केस दर्ज
गड़चिरोली के अहेरी में 5 विशेषज्ञ डाक्टरों ने आखिर क्यों दिए सामूहिक इस्तीफे?
‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
इस शहर की नींव रखने वाले महाराजा जय सिंह ने एक ऐसे शहर की कल्पना थी, जो न सिर्फ स्थापत्य कला की दृष्टि से बेहतरीन हो, बल्कि कला, संस्कृति और फैशन की राजधानी कही जाने वाली पेरिस को भी टक्कर दे सके।
जयपुर को पूर्व के पेरिस के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर कच्छवाहा वंश की राजधानी रहा है। इसकी स्थापना से लेकर और आजादी तक कई शासकों ने जयपुर के विकास में अपनी-अपनी सामर्थ्य के हिसाब से योगदान दिया। भारत की आजादी के बाद जयपुर ने खूब तरक्की की। आज यह शहर ‘यूनेस्को वर्ल्ड हरिटेज’ (UNESCO World Heritage) की सूची में शामिल है।
जयपुर शहर का इतिहास
1727 में जयपुर नगर का निर्माण शुरू हो गया था। इनमें प्रमुख खंडों को बनाने में करीब 4 साल का समय लगा। तब राजधानी आमेर हुआ करती थी। 1876 में ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ (Prince of Wales) के आने की खबर मिली, तो उनके स्वागत में महाराजा सवाई मानसिंह ने पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंगवा दिया था। तभी से इस शहर का नाम ‘पिंक सिटी’ पड़ गया।
जयपुर शहर को बसाते समय सड़कों और विभिन्न रास्तों की चौड़ाई पर विशेष ध्यान दिया गया। शहर के मुख्य बाजार त्रिपोलिया बाजार में सड़क की चौड़ाई 107 फीट रखी गई, तो वहीं ‘हवामहल’ के पास, ड्योढ़ी बाजार के पास, 104 फीट की सड़क बनाई गई। मुख्य बाजार की सड़कों के दोनों ओर बाजार सभी भवनों का आकार और ऊंचाई एक जैसी हो इस पर खास ध्यान दिया गया। चान्दपोल से सूरजपोल गेट पश्चिम से उत्तर की ओर है और यहां मुख्य सड़क दोनों गेटों जोड़ती है। बीच-बीच में चौपड़ है।
कई ऐतिहासिक धरोहर हैं यहां
इसकी स्थापना के समय चाहरदीवारी के भीतर एंट्री के लिए कई दरवाजे भी बनाए गए थे। वहीं तत्कालीन राजपरिवार के रहने के लिये सिटी पैलेस बनाया गया था.l। जयपुर जंतर-मंतर, हवामहल, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़, जयगढ़, आमेर महल, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़ समेत दर्जनों ऐसी धरोहर हैं जो देसी और विदेशी पर्यटकों के लिये बेहद आकर्षण का केन्द्र हैं।
Why is jaipur foundation day celebrated know what is the history of jaipur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
’50 करोड़ नहीं, 80-90 करोड़ में बिके सांसद…’; ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर रोहित पवार का महायुती पर सबसे बड़ा हमला
Jun 25, 2026 | 05:41 PMसेना बनाम पुलिस? किश्तवाड़ में थाने पर हमले के आरोप में 40 जवानों के खिलाफ केस दर्ज
Jun 25, 2026 | 05:39 PMगड़चिरोली के अहेरी में 5 विशेषज्ञ डाक्टरों ने आखिर क्यों दिए सामूहिक इस्तीफे?
Jun 25, 2026 | 05:36 PM‘पठानों से कहना, चौहान आ रहा है’, अजय देवगन की ‘चौहान’ का फर्स्ट लुक जारी, फिल्म के डायलॉग ने जीता दिल
Jun 25, 2026 | 05:31 PMसुनील छेत्री ने रोनाल्डो और मेसी की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उनकी अच्छा करने की भूख युवाओं के लिए प्रेरणा
Jun 25, 2026 | 05:23 PMमंडला में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, बारात की भीड़ में रची गई मौत की साजिश; सुपारी देकर युवक की कराई हत्या
Jun 25, 2026 | 05:23 PMCM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल
Jun 25, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM










