जयपुर में विरोध प्रदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुरः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। शुक्रवार की रात को कायराना हमले के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। लोगों को शांत करवाने पुलिस के पसीने छूट गए। दरअसल यह विरोध प्रदर्शन भाजपा विधायक की अगुवाई में आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में एकत्रित लोगों ने मस्जिद के सामने जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के भाजपा विधायक बालमुकुंद द्वारा जामा मस्जिद के बाहर लगाए पोस्टरों व नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ तो मामला बिगड़ गया। देखते ही देखते माहौल उग्र हो गया। वहीं दूसरे समुदाय के लोग भी हजारों की संख्या में एकत्रित हो गए।
मामला धर्म से जुड़े होने के कारण माहौल तनाव पूर्व हो गया। शहर के दिल कहे जाने वाले जौहरी बाजार मानों रणभूमि में तब्दील हो गई। हालांकि समय रहते पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई और लोगों को शांत कराकर प्रदर्शन खत्म करवाया नहीं तो कुछ भी हो सकता था।
वीडियो वायरल होते ही गरमाया माहौल
बताया जा रहा है कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में यह प्रदर्शन विधायक बालमुकुंद आचार्य द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए थे। इसी दौरान मस्जिद के बाहर लगाए गए विवादित पोस्टरों और भड़काऊ नारों ने लोगों की भावनाएं भड़का दीं। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो आक्रोशित लोग रातोंरात सड़क पर उतर आए और विधायक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
Tension in the Jaipur walled city area (near Jama Masjid), Police on high alert.. #Jaipur pic.twitter.com/pZGemRccwg — Omniscient Chautala (@Highonchoorma) April 25, 2025
कांग्रेस विधायक ने पुलिस के साथ संभाला मोर्चा
हालांकि समय रहते जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल प्रभाव से पुलिस के आला अधिकारियों से बड़ी संख्या में पुलिस बल भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी राशि डोगरा पहुंचे और कड़ी मशक्कत से भीड़ को नियंत्रित किया। वहीं कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागजी ने पुलिस के साथ मोर्चा संभाला और भीड़ को शांत करवाया। इसके बाद दोनों नेताओं ने मस्जिद कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग रखी।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
विधायक के खिलाफ FIR से हुए शांत
इसी बीच पुलिस ने विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर दी। इसकी जानकारी जब कांग्रेस विधायकों ने मौके पर मौजूद भीड़ को दी, तब जाकर लोग शांत हुए और इलाके को खाली करने लगे