पायलट को ‘गलती’ का अहसास! गहलोत का BJP को करारा जवाब, बोले कि मानेसर वाली चूक से अब सतर्क हैं सचिन
Rajasthan News: अशोक गहलोत ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट को अपनी पिछली गलती के परिणाम भुगतने पड़े हैं।
- Written By: सजल रघुवंशी
अशोक गहलोत और सचिन पायलट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ashok Gehlot Statement On Sachin Pilot: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि उन्हें भरोसा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट को अपनी पिछली गलती के परिणाम भुगतने पड़े हैं।
गहलोत का यह बयान उस समय आया, जब हाल ही में राघव चड्ढा ने छह अन्य सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी से अलग होने की घोषणा की थी। दरअसल, गहलोत भारतीय जनता पार्टी के नेता राधा मोहन दास अग्रवाल के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि सचिन पायलट का एक पैर कांग्रेस में है और दूसरा कहीं और।
उनके दोनों पैर कांग्रेस में हैं- अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि उनके दोनों पैर कांग्रेस में हैं और यहीं रहेंगे। जो लोग भटक गए थे और हमारे विधायकों को मानेसर ले गए थे, वे भी लौटेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सचिन पायलट को अपनी पिछली गलती के परिणामों का अनुभव हो चुका है। अब वह सतर्क हैं और मुझे उम्मीद है कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे। पूरी कांग्रेस उनके साथ एकजुट है।
सम्बंधित ख़बरें
World Ranger Day 2026: भारत के 10 सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क, जहां हर कदम पर दिखेगा प्रकृति का अद्भुत नजारा
राजस्थान में 31 जुलाई से 12 दिवसीय रोजगार भर्ती शिविर शुरू: सुरक्षा जवानों सहित कई पदों पर नौकरी का मौका
राजस्थान के बांसवाड़ा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्कूल वैन, एक की मौत; 6 छात्र गंभीर
राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
2020 में हुआ था राजनीतिक संकट पैदा
साल 2020 में गजेंद्र सिंह , संजय जैन, तत्कालीन कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और मंत्री विश्वेंद्र सिंह से जुड़े तीन ऑडियो क्लिप लीक होने के बाद राजस्थान में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था। इन टेपों में कथित रूप से गहलोत सरकार गिराने की साजिश की बातें सुनाई दी थीं। इसके बाद तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने हरियाणा के मानेसर में कुछ समय तक ठहरते हुए 19 कांग्रेस पार्टी के विधायकों के साथ असफल बगावत की थी।
यह भी पढ़ें: ‘बंगाल में BJP ने भेजे हैं ‘टेस्टेड एजेंट’, अखिलेश यादव ने शेयर किया IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो; कही बड़ी बात
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे टोंक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को टोंक पहुंचे, जहां उन्होंने जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर के छह अन्य जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। बता दें कि इस अवसर पर अपने संबोधन में राधा मोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर बहुरूपिया होने का आरोप लगाया।
