Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजमेर ‘स्कॉर्पियो कांड’ का पर्दाफाश, पहली पत्नी ने सौतन, पति और सास समेत 4 को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

Ajmer Scorpio Murder Mystery: राजस्थान के अजमेर जिले में स्कॉर्पियो कार में लगी आग की घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित सामूहिक हत्याकांड थी। पुलिस की जांच में पूरा खुलासा हो गया है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 29, 2026 | 04:29 PM

अजमेर 'स्कॉर्पियो कांड' का पर्दाफाश, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajasthan Crime Update: राजस्थान के अजमेर जिले में स्कॉर्पियो कार में लगी आग की घटना महज एक हादसा नहीं बल्कि एक सोचा समझा हत्याकांड था। पुलिस की जांच में पूरा खुलासा हो गया है। पूर्व सरपंच राम सिंह चौधरी की पहली पत्नी ने इंतकाम लेने के लिए अपने पति, सौतन, सास और भतीजी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए गाड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया है।

अजमेर के अराई इलाके के श्री रामपुरा गांव में गुरुवार सुबह एक जली हुई स्कॉर्पियो मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरुआती कहानी यह थी कि बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब होने पर परिवार उन्हें अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में यह पूरी तरह झूठी साबित हुई। हकीकत में, राम सिंह चौधरी की पहली पत्नी सुनीता ने पारिवारिक विवाद और मारपीट से तंग आकर इस वारदात को अंजाम दिया। राम सिंह अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहता था और अक्सर शराब पीकर पहली पत्नी के साथ मारपीट करता था।

हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, चारों की हत्या पहले घर के भीतर ही की गई थी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शवों को स्कॉर्पियो में रखकर घर से 500 मीटर दूर एक सुनियोजित स्थान पर ले जाया गया और वहां गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया ताकि मामला एक दुर्घटना लगे। गाड़ी के भीतर तीन शव मिले, जबकि चौथी लाश पास के ही एक खेत में पड़ी मिली।

सम्बंधित ख़बरें

पुलिस सुनती तो जिंदा होता अक्षय…, पुणे जहरीली शराब कांड में फूटा पीड़ित परिवारों का गुस्सा, मिलीभगत के आरोप

मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल के बाथरूम में फर्श पर तड़पता मिला नवजात, जांच में जुटी पुलिस

देवलापार और पवनी में चोरों का आतंक: 4 दिनों में 3 बड़ी चोरियों से मचा हड़कंप, व्यापारियों में दहशत का माहौल

इस केमिकल की मिलावट की वजह से जहरीली हुई शराब? पुणे में मृतकों के बढ़ते आंकड़ों से सकते में सरकार

पुलिस को मिले ‘खून’ के सुराग

हत्या की पोल तब खुली जब पुलिस राम सिंह के घर पहुंची। वहां एक कमरा हाल ही में धोया गया था, लेकिन इसके बावजूद फर्श पर खून के निशान और पास में खून से सनी दो ईंटें बरामद हुईं। इसके अलावा, पुलिस को मौके से डीजल के निशान भी मिले। सबसे बड़ा संदेह तब हुआ जब पुलिस ने पाया कि जिस दिशा में जली हुई स्कॉर्पियो खड़ी थी, वह अस्पताल जाने वाले रास्ते के बिल्कुल विपरीत थी।

#WATCH राजस्थान: अजमेर में स्कॉर्पियो में 4 लोगों के शव मिलने पर SP हर्षवर्द्धन अग्रवाल ने बताया, “सुबह ही करीब 5:30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी की राम सिंह चौधरी श्रीरामपुरा गांव के निवासी, वे पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं। उनकी, उनकी माता, उनकी दूसरी पत्नी और उनकी भांजी की लाश एक जले… pic.twitter.com/AYY5dPKPkC — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2026

यह भी पढ़ें: अब जेल नहीं जाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद! POCSO मामले में मिली राहत, SC से अग्रिम जमानत बरकरार

पहली पत्नी और बच्चे हिरासत में

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राम सिंह की पहली पत्नी सुनीता, उसकी बेटी सरिता और 17 वर्षीय बेटे को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में मृतकों के शवों पर गला काटने जैसे निशान मिलने की भी बात सामने आई है। मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच राम सिंह चौधरी, उनकी मां पूसी देवी, उनकी दूसरी पत्नी  जिला परिषद सदस्य सूर्यज्ञान देवी और भांजी महिमा चौधरी के रूप में हुई है।

Ajmer scorpio fire murder mystery first wife revenge former sarpanch

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 02:09 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Rajasthan
  • Rajasthan News
  • Rajasthan Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.