अजमेर में दर्दनाक हादसा: सरपट दौड़ती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
हादसे में जली कार, फोटो- सोशल मीडिया
Ajmer Scorpio Fire Accident: अजमेर के बोराड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुरा गांव में गुरुवार, 28 मई 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे यह भयानक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, परिवार की बुजुर्ग सदस्य पूसी देवी के सीने में दर्द की शिकायत होने के कारण परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जा रहा था।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चलती स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे वाहन के भीतर ही जिंदा जल गए।
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने पुष्टि की है कि इस हादसे में एक ही परिवार के चार महत्वपूर्ण सदस्यों की जान गई है-
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान: अगस्त से शुरू होगी नगर और पंचायत चुनाव प्रक्रिया, 90 दिनों के भीतर होंगे मतदान
Weather Update: अगले 8 घंटे रहेंगे भारी, 15 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
कोटा के बॉयज हॉस्टल में घुसा 4 फीट लंबा मगरमच्छ, छात्रों में दहशत; VIDEO वायरल
आसाराम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, मेडिकल रिपोर्ट के बाद होगा फैसला
- रामसिंह चौधरी: पूर्व सरपंच।
- पूसी देवी: रामसिंह की मां और स्वयं भी पूर्व सरपंच थीं।
- सुरज्ञान देवी: रामसिंह की पत्नी, जो वर्तमान में जिला परिषद सदस्य थीं।
- महिमा: रामसिंह की भांजी।
एक साथ परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और श्रीरामपुरा गांव में मातम छाया हुआ है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, एफएसएल टीम जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में इस आग का कारण शॉर्ट सर्किट या कोई गंभीर तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि, आग लगने के असली कारणों का सटीक पता लगाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस ने वर्तमान में इसे एक दुर्घटना मानते हुए जांच जारी रखी है।
यह भी पढ़ें: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 2 लोगों की मौत, 5 लापता; 14 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कहीं कारण कुछ और तो नहीं?
शुरुआती तौर पर ये पूरा प्रकरण गाड़ी में आग लगने था लेकिन जांच के दौरान कुछ ऐसे लीड मिले हैं जिससे इस मामले में हत्या का भी अंदेशा है। पुलिस की मानें तो मृतका सुरज्ञान देवी के गले पर खून के निशान दिखाई दिए हैं। घर की तलाशी के दौरान दो ईंटें और खून के धब्बे भी मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अब इस मामले को हत्या के एंगल से भी देख रही है। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि घटना के असली कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। हत्या की आशंका को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।
