- Hindi News »
- Rajasthan »
- Action Will Be Taken Against Those Who Commit Fraud In Pm Kisan Samman Nidhi
किसान सम्मान निधि में घपला! राजस्थान में फर्जी कृषकों से होगी वसूली…विधानसभा में मंत्री ने किया ऐलान
राजस्थान विधानसभा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जी भुगतान का मुद्दा उठा, जिस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बहस हुई। विपक्ष का जवाब देते हुए मंत्री गौतम कुमार ने कड़ी कार्रवाई के साथ वसूली की बात कही है।
- Written By: Saurabh Pal

मंत्री गौतम कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में फर्जी भुगतान का मुद्दा उठा, जिस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बहस हुई। विधायक केसाराम चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि 8 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अपात्र लोगों को दी गई है, लेकिन सरकार अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई।
इस पर जवाब देते हुए मंत्री गौतम कुमार ने कहा कि 13 हजार से अधिक लोगों को इस योजना के तहत गलत तरीके से भुगतान हुआ है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर लिया गया है, जो संबंधित गांव के निवासी नहीं हैं और जिला कलेक्टरों को इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि जिन अपात्र व्यक्तियों के खातों में राशि गई है, उनसे शीघ्र वसूली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टरों को ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जवाब से असंतुष्ट विधायक चौधरी ने सवाल किया कि क्या फर्जी नाम जोड़ने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी, इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, जो भी अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूरे प्रदेश में इस तरह के मामलों की जांच की मांग की। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या यह घोटाला सिर्फ कुछ जिलों तक सीमित है, या फिर पूरे राजस्थान में ऐसे फर्जी भुगतान हुए हैं। इस पर मंत्री गौतम कुमार ने आश्वासन दिया कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने विपक्ष को आश्वस्त किया कि पूरे प्रदेश में इस तरह के मामलों की जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
राजस्थान की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के 2 हजार रुपये तिमाही दिए जाते हैं, जिससे लघु एवं सीमांत किसानों को एक साल में 12 हजार रुपये मिलते हैं।
Action will be taken against those who commit fraud in pm kisan samman nidhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













