Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब में ड्रोन से भेजी गई 10 किलो हेरोइन, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 10 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये ड्रग्स पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई गई।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: May 18, 2025 | 11:03 PM

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

Follow Us
Follow Us:

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने 10 किलो से अधिक हेरोइन बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह नशीला पदार्थ पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह खेप पंजाब में खपाई जानी है। जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान के तस्करों के संपर्क में थे और ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर नेटवर्क चला रहे थे।

पूरे ऑपरेशन को अमृतसर के गुरुद्वारा बोहरी साहिब रोड और चब्बाल रोड क्षेत्र में अंजाम दिया गया। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। संदीप नामक आरोपी साल 2018 से इस नेटवर्क में सक्रिय है और अब तक 200 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की तस्करी कर चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना से हुआ बड़ा खुलासा
अमृतसर पुलिस को जब गुरुद्वारा बोहरी साहिब रोड पर दो संदिग्ध युवकों की गतिविधियों की जानकारी मिली, तो एक टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.01 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान 22 वर्षीय आकाशदीप सिंह और 19 वर्षीय आकाश उर्फ मोटा के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने संदीप सिंह का नाम लिया, जिसके पास से चब्बाल रोड पर छापा मारकर 9.2 किलोग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद

काशी में रेलवे के नोटिस पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति को क्यों लगी मिर्ची? भारत टूटने की धमकी पर मिला करारा जवाब

Pakistan Period Tax: पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, सैनिटरी पैड्स और गर्भनिरोधक पर टैक्स हुआ खत्म

बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर महबूबा मुफ्ती का निशाना, बोलीं- सरकार का फैसला एकतरफा

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए होती थी सप्लाई
डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े हुए थे। ये ड्रग्स ड्रोन के माध्यम से भारत पहुंचाए जाते थे और फिर स्थानीय स्तर पर वितरित किए जाते थे। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं, जिनका इस्तेमाल नशे की खेप को पहुंचाने में किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि यह गिरोह युवाओं को जोड़कर तेजी से नेटवर्क फैला रहा था।

Unjab drug racket busted 10kg heroin drone supply pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 11:03 PM

Topics:  

  • Drugs Smuggling
  • Pakistan
  • Panjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.