Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, ‘नुकसान की भरपाई की जाएगी…’

Punjab news: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीम के साथ पंजाब के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही किसानों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 04, 2025 | 07:21 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किया दौरा (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Union Agriculture Minister Visits Punjab: पंजाब में आई बाढ़ ने राज्य में जमकर तबाही मचाई है। भारी बारिश और बढ़ा के कारण से दिन-ब-दिन हालात बिगड़ते जा रहे है। बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पंजाब के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने के साथ भाजपा नेता तरुण चुघ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौदूद रहे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “मैं यहां किसानों की स्थिति का जायजा लेने आया हूं। जो हालात पंजाब में बने हैं, वो चिंताजनक हैं। लगातार पानी भरने से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। खासतौर पर धान के खेतों को काफी नुकसान हुआ है। हमने क्षेत्र का दौरा किया है और स्थिति का मूल्यांकन कर उचित समाधान निकालेंगे।”

केंद्रीय मंत्री ने दिलाया भरोसा

केंद्रीय मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी फसल और नुकसान की पूरी रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा, “आप चिंता न करें, आपका जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। संकट के घड़ी में सरकार किसानों के साथ है।” शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हम यहां स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। गन्ना भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। यहां दो केंद्रीय टीमें सारे हालत को देख रही हैं, और रिपोर्ट करेंगी।”

पंजाब में आपदा का संकट है। मैं यहाँ अपने भाई-बहनों से मिलकर उनकी परेशानियाँ साझा कर रहा हूँ। परेशानी बाँटने से बोझ थोड़ा कम हो जाता है और हम यह विश्वास दिलाते हैं कि हम सब मिलकर इस संकट से पार निकलेंगे। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के… pic.twitter.com/4WUh0g6rWx — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 4, 2025

टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

इसी बीच केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी किसानों को सांत्वना दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो विशेष टीम भेजी हैं जो प्रभावित इलाकों में फसलों का मूल्यांकन कर रही हैं। बिट्टू ने कहा, “हम स्थिति का पूरा जायजा ले रहे हैं और जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसानों को मदद मिल सके। केंद्र सरकार इस संकट से निपटने में पूरी तत्परता से लगी हुई है। पीएम मोदी ने हमे मैसेज देकर भेजा है कि किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे।”

 

पंजाब में जलप्रलय की स्थिति है। फसलें पूरी तरह से डूबी हुई हैं। बिना खेत में जाए दर्द और नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। फसलों पर संकट है। स्थिति देखकर मन द्रवित है। हम किसानों को हौसला नहीं हारने देंगे, मजबूती से साथ खड़े हैं। pic.twitter.com/o9Kz3vtGR3 — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 4, 2025

ये भी पढ़ें : MP का गजब मामला! चोरी हो गया पूरा का पूरा तलाब, ढ़ूढने वाले मिलेगा इनाम

किसानों की फसलें पानी में डूबी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, तरुण चुघ, रवनीत सिंह बिट्टू और पंजाब के विधायक सुनील कुमार जाखड़ ने डेरा बाबा नानक के गांव धर्मकोट का भी दौरा किया। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत कार्यों की जानकारी ली। धर्मकोट सहित अन्य प्रभावित इलाकों में बाढ़ से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और कई खेत पानी में डूब गए हैं। केंद्रीय मंत्री और उनकी टीम ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनके नुकसान की भरपाई करेंगे।

Union agriculture minister shivraj singh chauhan visited the flood affected areas of punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 07:21 PM

Topics:  

  • BJP
  • Punjab Floods
  • Shivraj Singh Chauhan

सम्बंधित ख़बरें

1

सुकुमार सेन से MS गिल तक…’कांग्रेस कॉल’ में CEC को मिले तोहफे, निशिकांत के खुलासे से मचा बवाल

2

Year Ender 2025: सत्ता-रणनीति और सियासी संघर्ष का साल! इन 10 घटनाओं ने 2025 में काटा ‘सियासी गदर’

3

‘चुनाव चोरी’ से लेकर ‘RSS के कब्जे’ तक… संसद में राहुल गांधी के भाषण पर मचा बवाल? जानें पूरा मामला

4

एक बार फिर टूटेगी उद्धव ठाकरे की पार्टी! विपक्ष के नेता को लेकर मचा बवाल, 10 विधायक नाराज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.