हरियाणा के 11 तो चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के 20 जिलों में होगा ब्लैकआउट, जानें समय और नियम
हरियाणा और पंजाब के साथ कल चंडीगढ़ में ब्लैकआउट किया जाएगा। पाकिस्तान से युद्ध के संभावनाओं के बीच गृह मंत्रालय ने आपातकालीन परिस्थिति में नागरिकों को सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का निर्देश दिया है।
- Written By: Saurabh Pal
फाइल फोटो- ब्लैकआउट (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार की शाम 10 मिनट के लिए ‘ब्लैकआउट ड्रिल’ की जाएगी। इस अभ्यास के दौरान लोगों से अपने परिसरों की बिजली बंद रखने की अपील की गयी है। प्रशासन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बुधवार को ‘मॉक ड्रिल’ करने के लिए कहा है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ‘नए और जटिल खतरे’ सामने आए हैं, जिसके बाद मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। चंडीगढ़ के उपायुक्त निशान कुमार यादव ने यहां पत्रकारों से कहा कि ‘ब्लैकआउट ड्रिल’ बुधवार को शाम साढ़े सात बजे से सात बजकर 40 मिनट तक की जाएगी।
इतने बजे बजेगा सायरन
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, जानिए मोदी सरकार के नए कानून में क्या है खास
एक देश, एक चुनाव पर बड़ा अपडेट! मॉनसून सत्र में नहीं पेश होगा बिल, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान
Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
संसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
उपायुक्त निशान यादव ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे 10 मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। यादव ने बताया, “मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे 10 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट बंद कर दें और अगर संभव हो तो वे अपने घरों में ही रहें, ताकि ब्लैकआउट की तैयारी की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन ने इस संबंध में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और बाजार संगठनों से भी बात की है। अधिकारी ने बताया, “शाम साढ़े सात बजे से सात बजकर 40 मिनट तक ‘ब्लैकआउट ड्रिल’ की जाएगी।”
जनरेटर और इन्वर्टर भी बंद रखने होंगे
अधिकारी ने कहा कि लोगों को अपने जनरेटर या इन्वर्टर भी बंद रखने हैं। यादव ने बताया, “अगर लोग किसी काम से अपने घरों से बाहर हैं, तो उन्हें अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी करनी होगी और वाहनों की हेडलाइट बंद करनी होगी। उन्होंने बताया कि बाजारों और शॉपिंग मॉल के दुकानदारों से भी लाइट बंद रखने की अपील की गई है। अधिकारी ने बताया, “यह मात्र तैयारी है और हमें घबराने की जरूरत नहीं है। अलार्म शाम सात बजकर 40 मिनट पर बंद हो जाएगा और उसके बाद व्यापार सामान्य रूप से जारी रहेगा।
हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में ब्लैकआउट होगा
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद हरियाणा के 11 शहरों और पंजाब में 20 जगहों में युद्ध के हालात में बचने के लिए कल (7 मई) मॉक ड्रिल होगी। इसके अलावा हिमाचल के शिमला और चंडीगढ़ में भी मॉक ड्रिल रहेगी। इन शहरों में रात में सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट भी होगा।
