CM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
Punjab Politics Controversy: भाजपा नेता तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाल तख्त द्वारा सिख विरोधी करार दिए जाने के बाद पद पर नहीं रह सकते।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
तरुण चुघ (सोर्स-सोशल मीडिया)
CM Bhagwant Mann Resignation: पंजाब की राजनीति में अकाल तख्त की टिप्पणी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। चुघ ने दावा किया कि सिख धर्म की सर्वोच्च संस्था द्वारा ‘सिख विरोधी’ करार दिए जाने के बाद भगवंत मान को तत्काल सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने विवादित वीडियो मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने वीडियो को एआई द्वारा निर्मित बताकर सिख समुदाय को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि भाजपा नेता ने कहा फॉरेंसिक जांच में वीडियो को सही पाए जाने के बावजूद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाए, जिससे सिख समाज की भावनाएं आहत हुईं।
मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग
उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने ऐसा करके दुनियाभर में रह रहे सिख समुदाय के लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं और आज यही वजह है कि लोगों के मन में सीएम मान को लेकर रोष व्याप्त है। भगवंत मान से मैं मांग करता हूं कि उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
EXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से खास बातचीत- VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
सदन के संकटमोचक नरोत्तम मिश्रा: जब चलती सदन में पलटा था पासा- जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
पंजाब के लोग अहंकार और छल को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। पूरे मंत्रिमंडल को इस्तीफा देकर अकाल तख्त के सामने सीएम माम को माफी मांगनी चाहिए।
सिख समुदाय को गुमराह करने का आरोप
महासचिव तरुण चुघ के मुताबिक, जिस व्यक्ति को सिख समुदाय की सर्वोच्च संस्था ने सिख विरोधी करार दिया है, अब उसके पास सिख समुदाय के नेतृत्व करने का कोई भी अधिकार नहीं है। सीएम मान को बिना समय गंवाए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं एक बात दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवंत मान को अब पंजाब की जनता किसी भी सूरत में स्वीकार करने वाली नहीं है। उन्होंने दुनियाभर की संगत को गुमराह करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- पंजाब की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह! सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी BJP, हिडन कार्ड का करेंगे इस्तेमाल
मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस वीडियो को “फर्जी” करार देते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के इशारे पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक “दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक रूप से प्रेरित” कदम है, जिसका उद्देश्य आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के जनहितैषी फैसलों को पटरी से उतारना है।
