मोमोज लवर सावधान! फैक्ट्री में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, जांच के लिए भेजे गए Momos
मोहाली में नगर निगम की मेडिकल टीम ने चिकन की दुकानों पर छापा मारकर करीब 60 किलो बदबूदार फ्रोजन चिकन जब्त किया। टीम ने खाद्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया है।
- Written By: Saurabh Pal
प्रतीकात्मक तस्वीर- मोमोज और कुत्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढः मोहाली में नगर निगम की मेडिकल टीम ने चिकन की दुकानों पर छापा मारकर करीब 60 किलो बदबूदार फ्रोजन चिकन जब्त किया। टीम ने खाद्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया है। इसके खराब चिकन को नष्ट किया है। इस छापेमारी के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है। दावा किया एक मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री के फ्रिर में कुत्ते का सिर मिला है।
मामले में मोहाली के सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त अमृत वाडिंग ने कहा कि फैक्ट्री संचालक के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए पुलिस को सूचित कर दिया गया है। वितरण के लिए मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाने वाली फैक्ट्री की जांच की जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि कुत्ते के मांस का इस्तेमाल किया गया है या नहीं। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि कुत्ते के सिर जैसे दिखने वाले सड़े हुए मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग को भेजा गया है। साथ ही मोमोज, स्प्रिंग रोल और चटनी के नमूने भी भेजे गए हैं।
छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम को जमे हुए मांस के साथ एक क्रशर मशीन भी मिली है। रविवार को मामले की सूचना प्रशासन को दी गई है। यह एक्शन स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद मोहाली जिला स्वास्थ्य अधिकारी रविवार और सोमवार को मटौर और आसपास के इलाकों में की गई। डीएचओ ने वीडियो में दिखाए गए दो स्थलों का दौरा किया और सड़ी हुई सब्जियां, अस्वास्थ्यकर फास्ट फूड और पका हुआ भोजन पाया।
सम्बंधित ख़बरें
अपराधियों की तरह पकड़े जाएंगे सरकारी टीचर, जालंधर SDM के तुगलकी फरमान से मचा हड़कंप, महिला टीचरों में गुस्सा
पंजाब: बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू, 9 घंटों तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, देखें VIDEO
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
पंजाब की AAP सरकार को बड़ा झटका! कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ED की हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
डीएचओ को निर्देश दिया गया है कि वे इस बारे में पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके साथ ही जिन विक्रेताओं को अपंजीकृत पाया गया उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रतिष्ठान चलाने वाले विक्रेता नेपाल से हैं। छापे के दौरान स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हुए। हालांकि, फैक्ट्री में काम करने वालों की तरफ से यह स्पष्ट किया गया कि पाया गया जानवर का सिर मोमोज में इस्तेमाल नहीं किया गया था, बल्कि उनका मांस था, जिसे वे खाते हैं। मोहाली की सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैना ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
