-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Adani Bought Land For Thermal Power Plant In Bhagalpur At One Rupee Per Acre
अडानी ने एक रूपये में ‘लूटा’ भागलपुर, 1020 एकड़ जमीन मिट्टी के भाव खरीदा…कांग्रेस ने खोला मोर्चा
- Written By: Saurabh Pal
Bihar News: भागलपुर में थर्मल पावर प्लांट लगाने के लिए 1 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 1020 एकड़ जमीन अडानी ग्रुप ने अधिग्रहित की है। इस मामले को लेकर सियासत गर्म हो गई है।

पवन खेड़ा, गौतम अडानी (फोटो- सोशल मीडिया)
Bhagalpur land Acquisition Dispute: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच एक भूमि अधिग्रहण विवाद सुर्खियां बटोर रहा है। जिससे सियासत गर्म हो गई है। इस भूमि अधिग्रहण विवाद के केंद्र में कारोबारी गौतम अडानी हैं। अब इसी मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने NDA सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह भूमि अधिग्रहण बिहार के भागलपुर में की गई है। इस जमीन पर थर्मल पावर प्लांट लगाया जाना है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के मुताबिक, भागलपुर जिले में 1020 एकड़ जमीन, एक रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 30 साल के लिए लीज पर ली गई है। इस जमीन पर पावर प्लांट लगाया जाएगा, जिससे 2,400 मेगावॉट बिजली पैदा होगी। इस प्रोजेक्ट का बजट 21,400 करोड़ रुपए है।
‘किसानों को धमका कर ली गई जमीन’
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पवन खेड़ा ने एक निजी न्यूज चैनल की ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई। इस रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हमें डरा-धमका कर हमारी जमीन मिट्टी के भाव लीज पर ले ली गई। इस भूमि अधिग्रहण के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष है। एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि हमें बेवकूफ बनाकर हमारी जमीन सरकार ने हथिया ली। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति कहना है कि इस पावर प्लांट को बनाने के लिए कम करोड़ों पेड़ काटे जाएंगे, जिससे पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचेगी।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Bihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
जाते-जाते दोस्त को फायदा पहुंचा रहे प्रधानमंत्री
कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा कि आप लोगों ने देखा किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दोस्त गौतम अडानी की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अडानी और केंद्र सरकार हमला बोलते हुए अडानी को राष्ट्र का सेठ कहा। खेड़ा ने आगे कहा कि बिहार में वोट चोरी का बंदोबस्त किया जा रहा है। हो सकता है कि हम वोट चोरी नहीं होने देंगे। इस सब को देखते हुए फैसला लिया गया कि जाते-जाते गौतम भाई को फायदा पहुंचाया जाए। 2400 मेगवॉट के प्रोजेक्ट के लिए बजट में 21400 का प्रावधान है।
‘सरकार ने कहा था हम लगाएंगे पावर प्लांट’
सरकार द्वारा बताया गया था कि भागलपुर में एक पावर प्लांट लगाया जाएगा। तब सरकार ने नहीं बताया था कि यह निजी कंपनी द्वारा लगाया जाएगा। उसके बाद सरकार ने फैसला किया कि इसमें प्राइवेट पार्टी को इनवॉल्व करेंगे। बिडिंग हुई तो अडानी को प्रोजेक्ट मिला। उन्होंने कहा कि सब से ज्यादा अजीब बात है कि बिहार की जमीन पर बिहार के कोयले से बनी बिजली बिहार के लोगों को 6.75 रुपये यूनिट में बेची जाएगी। ये खुली लूट है।
ये भी पढ़ें-चुनावी साल…दरोगा भर्ती पर बवाल! पटना की सड़कों पर उतरे युवा, नीतीश की पुलिस ने भांजी लाठियां-VIDEO
‘बिहार को बीमारू राज्य बना दिया’
BJP पहले ‘एक पेड़, मां के नाम’ जैसा अभियान चलाती है। फिर उसी जमीन को- जिसे किसान मां के समान मानता है- उसकी कीमत 1 रुपए लगाती है। किसानों को धमकाकर, जबरदस्ती पेंसिल से दस्तखत कराए गए और उनकी जमीन ली गई। फिर इसी प्लांट से निकली बिजली बिहार के लोगों को 6.75 रुपए/यूनिट के दर से बेची जाएगी, जबकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लिए ये दर 3 से 4 रुपए है। नरेंद्र मोदी अपने दोस्त के लिए बिहार को कुछ इसी तरह से लूट रहे हैं और यही सब करके बिहार को ‘बीमारू राज्य’ बना दिया गया।
Adani bought land for thermal power plant in bhagalpur at one rupee per acre
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














