Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई

Punjab Secretariat Threat: चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 19, 2026 | 11:55 AM

बम धमाके की धमकी (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Punjab Bomb Threat: चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में तुरंत सख्ती बढ़ा दी गई है। सचिवालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें इमारत को धमाके से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और एहतियातन पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्त चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं, ताकि यह पता चल सके कि यह धमकी शरारत का हिस्सा है या फिर कोई गंभीर साजिश है।

धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

सचिवालय को यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई थी। जैसे ही यह मेल अधिकारियों की नजर में आया, उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और तुरंत त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी गई। चूंकि सचिवालय एक संवेदनशील सरकारी इमारत है, इसलिए प्रशासन ने किसी भी प्रकार की चूक को नजरअंदाज नहीं किया। इसके साथ ही साइबर सेल की मदद से इस ईमेल के स्रोत और भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हजारों, लाखों नहीं करोड़ों… शादी की खुशी में दुल्हन पर की पैसों की बारिश; नोटों से पटा फ्लोर, VIDEO वायरल

अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में अब सड़क पर उतरने जा रही कांग्रेस, पंजाब में राहुल गांधी की रैली से होगा आगाज

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

यूपी में लखनऊ, मेरठ और अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर तलाशी जारी

दिल्ली में भी बम की धमकी

दिल्ली में गुरुवार को तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे राजधानी में एक बार फिर सुरक्षा अलर्ट जारी हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के मुताबिक, सुबह के समय ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद इमरजेंसी एजेंसियों ने स्कूलों को तुरंत खाली करवा दिया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

धमकी मिलने वाले स्कूलों की सूची

धमकी मिलने वाले स्कूलों में दिल्ली के द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शामिल हैं। डीएफएस अधिकारी ने बताया कि तीनों स्कूलों को बम की धमकी मिली, जिसके बाद फायर टेंडर और बचाव टीमों को भेजा गया और स्कूलों को खाली कराकर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP नेताओं का जानी दुश्मन कौन? 12 दिन में तीन नेताओं की हत्या से दहला सूबा, जानिए क्या है पूरी कहानी

CM को मिली थी जान से मारने की धमकी

इससे पहले फोर्टिस अस्पताल और मोहाली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी उस वक्त मिली थी, जब खुद CM भगवंत मान उस अस्पताल में भर्ती थे।

Punjab secretariat receives bomb threat email massive security deployed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 11:55 AM

Topics:  

  • Bomb Threat Case
  • Chandigarh
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.