Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाईवे पर लगे CCTV की पाकिस्तान में स्क्रीनिंग! पठानकोट से पकड़ा गया जासूस, सेना का लाइव डेटा कर रहा था शेयर

Pathankot Spy Arrest Punjab Police: पंजाब के पठानकोट में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ। पठानकोट पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खौफनाक राज खोले।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 22, 2026 | 01:21 PM

आरोपी जासूस गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pathankot Spy Arrest: पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आई है। पंजाब के पठानकोट से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का मामला सामने आया है। गाजियाबाद और फरीदाबाद के बाद अब पंजाब पुलिस ने पठानकोट से एक जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की जानकारी और उनकी दिन-प्रतिदिन की रूटीन पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था।

वह सीसीटीवी कैमरे की मदद से भारतीय सेना के काफिले की तस्वीरें पाकिस्तान तक पहुंचा रहा था। दरअसल, पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू है और वह ढालीवाल गांव का रहने वाला है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने सुजानपुर के पास नेशनल हाईवे-44 पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर रखे थे। इन कैमरों के जरिए आरोपी सभी फुटेज इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पाकिस्तान और विदेशों में बैठे हैंडलर्स को भेजता था। इस दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों की भी सभी फुटेज आरोपी ने पाकिस्तान भेजी।

सम्बंधित ख़बरें

उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत…पुलिस के विरोध बाद भी मिली 3 दिन की जमानत, करना होगा ये काम

सगे बेटे की शादी से डोनाल्ड ट्रंप ने मुंह फेरा! ईरान को बताया जिम्मेदार,बोले- बारात संभालू या युद्ध

Explainer: GPFG क्या है? मछुआरों के देश से दुनिया का सबसे अमीर देश कैसे बना नॉर्वे, भारत से चार गुना है दौलत

तृणमूल कांग्रेस में बड़ी फूट! एक साथ 31 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने दी जानकारी

SSP पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया, पठानकोट टीम को कल यह जानकारी मिली कि धारीवाल चक गांव का रहने वाला बलजीत सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ पठानकोट में NH 44 के रास्ते जम्मू जा रहा था। रास्ते में, उन्होंने जासूसी के मकसद से सुजानपुर के पास कैमरे लगाए। यह एक संवेदनशील इलाका है। उन्होंने हर तरह की हलचल को रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा लगाया था। उसे कल गिरफ्तार कर लिया गया।

#WATCH | Punjab: SSP Pathankot Daljinder Singh Dhillon says, “Pathankot team received information yesterday that one Baljeet Singh, a resident of Dhariwal Chack village, along with three of his friends, was travelling to Jammu through NH 44 in Pathankot. Enroute, they installed… pic.twitter.com/O8DQ5voh8K — ANI (@ANI) May 22, 2026

पूछताछ के दौरान, हमने उस जगह का पता लगाया और पुलिस ने वहां से इंटरनेट से चलने वाले कैमरे बरामद किए। उसके तीन और दोस्त हैं; एक ने लॉजिस्टिक्स (साजो-सामान) मुहैया कराया, जबकि बाकी दो विदेशों में मौजूद खुफिया एजेंसियों के संपर्क में हैं। उन्हें इस काम के लिए पैसे भी मिले थे। उसके तीन दोस्तों में से दो किसी दूसरे मामले में जेल में बंद हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। कैमरे की तकनीकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें – तृणमूल कांग्रेस में बड़ी फूट! एक साथ 31 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

अन्य 3 आरोपियों का भी हुआ खुलासा

इन कैमरों के जरिए उसने भारतीय सेना के काफिलों की आवाजाही रिकॉर्ड की थी। आरोपी ने भारत की लाइव फुटेज रियल‑टाइम में सीमा पार बैठे हैंडलर्स को भेजा था। बलजीत सिंह के अलावा तीन अन्य आरोपियों का भी नाम सामने आया। इनमें सुजानपुर नवा पिंड के विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्का, तरणप्रीत सिंह और बलविंदर सिंह उर्फ विक्की शामिल है।

गाजियाबाद में भी पकड़े गए थे पांच आरोपी

हाल ही में, गाजियाबाद के कई इलाकों में सोलर-पावर्ड कैमरे लगाए गए थे, जिनका सीधा एक्सेस पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगनाओं को दिया गया था। NIA ने अपनी जांच में पांच नाबालिग आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दायर की है। पाकिस्तान ने इन कैमरों का इस्तेमाल देश के भीतर संवेदनशील जगहों की जासूसी करने और भारत की सुरक्षा को खतरे में डालने की योजना बनाई थी।

Punjab police spy arrest baljit singh bittu pathankot cctv surveillance army convoy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 01:21 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Punjab News
  • Punjab Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.