पटियाला में कर्नल और बेटे के साथ पुलिस की मारपीट का मामला गरमाया, पत्नी ने की सीबीआई जांच की मांग
कर्नल पुष्पिंदर बाठ वर्तमान में नई दिल्ली स्थित सेना मुख्यालय में तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 13 मार्च की रात उन्हें और उनके बेटे अंगद सिंह को पटियाला में तैनात पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा था।
- Written By: सौरभ शर्मा
अस्पताल में अंडर ट्रीटमेंट कर्नल (फोटो सोर्स -सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पटियाला में सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ हुई मारपीट का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। कर्नल की पत्नी जसविंदर कौर बाठ ने पंजाब पुलिस के 12 अधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पार्किंग विवाद को लेकर पुलिसकर्मियों ने उनके पति और बेटे के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि बुरी तरह से मारपीट भी की। उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए इस मामले को पंजाब पुलिस के बजाय केंद्रीय एजेंसी को सौंपे जाने की अपील की है।
कर्नल की पत्नी ने इस संबंध में पटियाला के उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने अपनी मांग में कहा कि उनके पति की शिकायत पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए और उसमें सभी 12 आरोपी पुलिस अधिकारियों के नाम जोड़े जाएं। साथ ही उन अधिकारियों का तत्काल पटियाला से स्थानांतरण भी किया जाए, ताकि जांच में कोई पक्षपात न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग को लेकर असभ्य व्यवहार किया और जब कर्नल ने विरोध किया, तो उन पर हमला कर दिया गया।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
दिल्ली-NCR में मौसम का बदलेगा मिजाज, हल्की बारिश के बीच बढ़ेगी गर्मी और उमस
DTC बसों में 1 अगस्त से पिंक टिकट बंद, फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा अनिवार्य
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
पुलिस अधिकारियों की मनमानी
यह घटना 13 और 14 मार्च की रात की है, जब कर्नल और उनका बेटा पटियाला के सरकारी राजिंदर अस्पताल के पास एक भोजनालय पर खाना खा रहे थे। परिवार का दावा है कि कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए और उनसे गाड़ी हटाने को कहा। कर्नल के असभ्य व्यवहार पर आपत्ति जताने के बाद पुलिस अधिकारियों ने पहले उन पर मुक्का मारा और फिर बेटे के साथ भी मारपीट की।
राज्यपाल से मुलाकात और कार्रवाई की मांग
कर्नल का परिवार इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार को पंजाब के राज्यपाल से भी मिला और निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। इस घटना के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने 12 अधिकारियों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कर्नल की पत्नी का कहना है कि मामला गंभीर है और इसे केंद्रीय स्तर पर सीबीआई के माध्यम से जांच कराई जानी चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा दी जा सके।
