पटियाला मर्डर केस: मां का फोन लेकर निकली थी नेहा, अगले दिन नीले ड्रम में मिली लाश, पोस्टमार्टम से खुला राज
Patiala Neha Murder Case: पंजाब के पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश के बाद सनसनी मची हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने कई राज खोले और शव की शिनाख्त पूरी की।
- Written By: प्रिया जैस
डीएसपी जंगजीत सिंह रंधावा (सौजन्य-IANS)
Body Found Blue Drum Patiala: पंजाब में बुधवार को एक नीले ड्रम में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। पटिलाया पुलिस ने महिला के शव की पहचान कर ली है। पटियाला पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम नेहा है, जो गोपाल कॉलोनी की रहने वाली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया। पुलिस इस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है।
नेहा मर्डर केस को लेकर डीएसपी जगजीत सिंह रंधावा ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले तो शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि मृतका नेहा ही थी। उसके हाथों पर भी नेहा नाम का टैटू गुदा हुआ था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तेजी से आरोपियों की तलाश कर रही है।
मां का फोन लेकर निकली थी नेहा
पुलिस जांच में सामने आया कि नेहा मंगलवार को घर से निकली थी। वह अपने साथ मां का मोबाइल फोन भी लेकर गई थी। परिवार ने बताया कि, वह पहले भी घर से बाहर गई थी, इसलिए शुरू में हमने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ऑटो चालक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने 7 आरोपियों की घसीटते हुए निकाली परेड
केतन अग्रवाल को सिर्फ घायल करना चाहते थे सिया और चेतन फिर क्यों कर दी हत्या? लोहगढ़ हत्याकांड में नया खुलासा
साड़ी न दिलाने पर पत्नी की खौफनाक करतूत! बदलापुर में बिस्तर पर पड़े दिव्यांग पति की कुकर से वार कर हत्या
Mumbai CJP Protest Action: मुंबई पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन; 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों पर एफआईआर
जांच में पता चला कि नेहा की शादी हो चुकी थी, लेकिन फिर उसका तलाक हो गया था। पिछले कुछ समय से वह पति से अलग रह रही है और दोनों के बीच में कोई संपर्क नहीं था। पुलिस इस एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि, इस हत्याकांड में पति का किसी भी तरह से रोल सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी उसे क्लीन चिट नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें – CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
गला घोंटकर की गई हत्या
पटियाला पुलिस ने बताया कि नेहा की हत्या गला घोंटकर की गई थी। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। हत्या के बाद नेहा के शव को एक नीले ड्रम में डाल दिया गया और फिर उसे डीएमडब्ल्यू पुल के पास फेंक दिया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने अभी तक किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। फिर भी, पुलिस स्वतंत्र रूप से हर संभव पहलू से जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
