पटियाला में हुआ नीला ड्रम हत्याकांड, बेतरतीब हाल में मिला युवती का शव, हाथ में गुदा है 'नेहा' नाम का टैटू

Blue Drum Murder: पंजाब के पटियाला में एक नीले ड्रम के अंदर युवती की लाश मिली है। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पटियाला पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।
blue Drum murder case in Patiala
नीले ड्रम में मिली युवती की लाश (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

Patiala Blue Drum Murder Case: पंजाब के पटियाला से एक झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। पटियाला में एक नीले ड्रम में युवती का शव बरामद किया गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा गया है। इस हत्याकांड ने एक बार फिर मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड को यादों को एक बार फिर से जीवित कर दिया है। पटियाला में डीसी डबल्यू ओवर ब्रिज के पास एक नीले रंग के ड्रम में युवकी का शव मिला है, जिसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पंजाब की रहने वाली नहीं है। उसके बाएं हाथ पर एक नाम टैटू के रूप में गुदा हुआ है - नेहा। वहीं दाहिने बाजू पर 'एन' और 'ए' का टैटू गुदा हुआ है। युवती को ड्रम में बंद कर कचरे के ढेर में फेंक दिया गया था।

हाथ पर नेहा नाम का टैटू

पटियाला के डी सी डब्लू ओवर ब्रिज के पास नीले ड्रम में अज्ञात युवती की लाश मिलने पर हड़कप मच गया उक्त युवती को ड्रम में बंद कर कर कूड़े के ढेर पर फेंका गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामलके की जांच शुरू कर दी है। युवती को देखने पर वह एक टूरिस्ट नजर आती है। उसके हाथों पर गुदे टैटू के आधार पर पुलिस युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

फ्लाईओवर के पास नीले ड्रम में मिले शव से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती की उम्र 15 से 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस को शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है और इलाके की पूरी छानबीन कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पटियाला पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर एएसआई अमनदीप सिंह ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही वह थाना प्रभारी के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे। अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे हत्या कैसे हुई और इसके पीछे जुड़े कारणों का पता लगाया जा सकेगा। फिलहाल, पुलिस युवती के हाथ पर गुदे हुए टैटू के जरिए पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com