Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, पांच की मौत से मचा हड़कंप, कई जख्मी

पंजाब के मुक्तसर साहिब में एक पटाखा फैक्ट्री में देर रात भयानक धमाका हुआ जिसमें पांच मजदूरों की दुखद मौत हो गई और 27 घायल हो गए।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: May 30, 2025 | 10:54 AM

पंजाब में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के लांबी क्षेत्र में स्थित एक पटाखा निर्माण और पैकेजिंग इकाई में हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, और करीब 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर रात करीब एक बजे हुआ। लांबी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जसपाल सिंह ने फोन पर बताया कि धमाका सिंहावाली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्टरी में हुआ जहां प्रवासी मजदूर काम करते थे।

घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया

डीएसपी ने बताया कि घायलों को एम्स बठिंडा समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में से ज्यादातर की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि धमाके के कारणों की जांच जारी है। श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि धमाका फैक्टरी के निर्माण खंड के एक कमरे में हुआ जिससे छत ढह गई।

निर्माण इकाई में प्रयुक्त सामग्री के कारण हुआ धमाका

एसएसपी ने कहा कि कई लोग मलबे के नीचे दब गए थे, जिन्हें निकालने के लिए, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि धमाका पटाखा निर्माण इकाई में प्रयुक्त सामग्री के कारण हुआ, लेकिन वास्तविक कारण का पता जांच और फॉरेंसिक परीक्षण के बाद ही चलेगा।

पंजाब के तीन युवक ईरान से किडनैप, ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर फंसाया, अब मांग रहे 1 करोड़

अमृतसर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत

इससे पहले पंजाब के अमृतसर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक अमृतसर के कंबो पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत नौशेरा गांव के आसपास विस्फोट हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि मामले की जांच की जाएगी। इसके अलावा, पुलिस उप निरीक्षक (डीआईजी) (बॉर्डर रेंज) ने पुष्टि की कि व्यक्ति विस्फोटक की खेप लेने आया था, उन्होंने आगे कहा कि वह बब्बर खालसा समूह, एक उग्रवादी संगठन का एक सदस्य है।

Muktsar sahib firecracker factory blast many dead and injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 10:54 AM

Topics:  

  • Breaking News
  • Latest News
  • Punjab

सम्बंधित ख़बरें

1

किश्तवाड़ में बादल फटने से बड़ा हादसा, अब तक 33 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

2

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

3

मिल जाए किडनी-लीवर, आस लगाए बैठे मरीज, विभाग में ऑर्गन डोनेशन की बढ़ी मांग

4

संकट में साथ छोड़ गए शाह? CCI चुनाव हारने के बाद छलका बालियान का दर्द, बोले- मैं अकेला पड़ गया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.