Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत 3 की दम घुटने से मौत, कई मजदूर बेहोश

Ludhiana Factory Gas Leak: पंजाब के लुधियाना में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। लुधियाना की एक फैक्ट्री में गैस का रिसाव होने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई मजदूर बेहोश हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 01, 2026 | 02:07 PM

फैक्ट्री में गेस रिसाव (AI Generated Image)

Follow Us
Close
Follow Us:

Punjab Toxic Gas Leak: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ा मामला सामने आया है। लुधियाना में औजार बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया। इस हादसे में फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में इस समय कई मजदूर मौजूद थे। इस हादसे में पिता-पुत्र की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर बेहोश हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, लुधियाना के आरके रोड स्थित एक पाना-चाबी निर्माता फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक हो गई। इसमें पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना से फैक्ट्री में हड़कं मच गया और कर्मचारी गैस से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, कई मजदूर गैस की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए। बेहोश हुए मजदूरों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि रोजाना कि तरह आज भी उत्पादन का काम किया जा रहा था। तभी अचानक से पाइपलाइन से गैस लीक होना शुरू हो गई और पूरे इलाके में फैल गई। गैस इतनी जहरीली और घातक थी कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वे वहीं बेहोश हो गए।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की लहर, निकाय चुनावों में 685 सीटों पर मिली जीत; BJP का बुरा हाल

पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना में ‘झाड़ू’ का चला जादू! शुरुआती रुझानों में AAP ने बनाई बढ़त, कांग्रेस-SAD पस्त

पटियाला मर्डर केस: मां का फोन लेकर निकली थी नेहा, अगले दिन नीले ड्रम में मिली लाश, पोस्टमार्टम से खुला राज

बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान

लुधियाना में चीमा चौक के पास इंडस्ट्रियल ‘ए’ ब्लॉक में स्थित एक मशीन टूल फैक्ट्री में कचरा निपटाने के दौरान गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। लुधियाना के DCP हरपाल सिंह ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। यह घटना देर रात करीब 2:30 बजे हुई।

#WATCH | Punjab: Three people died in a gas leak during waste disposal at a machine tool factory located in Industrial A Block near Cheema Chowk in Ludhiana. Ludhiana DCP Harpal Singh stated that three people have lost their lives in the accident. Two are admitted to the… pic.twitter.com/lOLZHXlYmH — ANI (@ANI) June 1, 2026

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान माना और उनके बेटे अमित के रूप में हुई है। पुलिस तीसरे मृतक की पहचान करने में जुटी है। घटना के वक्त वे दोनों मशीन के नीचे से मिट्टी को ट्रॉली में लोड कर रहे थे, तभी लीकेज हुआ और वे तीनों सीधा इसके संपर्क में आ गए। उन्हें जान बचाने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – बेंगलुरु के साथ हुआ अन्याय…RCB के चैंपियन बनते ही क्यों भड़के डीके शिवकुमार? आयोजकों पर लगाए गंभीर आरोप

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लुधियाना पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों को के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसी तरह की अनदेखी तो नहीं की गई। थाना मोती नगर के एसएचओ भूपिंदर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Gas leak at ludhiana factory many workers die of suffocation several unconscious

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 12:40 PM

Topics:  

  • Gas Leak
  • Punjab
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.