Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Farmers Protest: आज चंडीगढ़ पर चढ़ाई करेंगे किसान, भगवंत मान ने दी चेतावनी, किसान बोले- हर कीमत पर करेंग कूच

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से सटे 18 एंट्री प्वाइंट भी सील कर दिए हैं, जहां 1200 जवान तैनात किए गए हैं, वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि मोर्चा हर कीमत पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ कूच करेगा।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 05, 2025 | 07:02 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडागढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से तनातनी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में किसान आज चंडीगढ़ में स्थायी धरना देने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ मार्च करेंगे। सीएम मान ने चेतावनी दी है कि पंजाब को धरना राज्य बना दिया गया है। प्रदर्शन में आने वाले किसानों को हिरासत में लिया जाएगा।

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से सटे 18 एंट्री प्वाइंट भी सील कर दिए हैं, जहां 1200 जवान तैनात किए गए हैं, वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि मोर्चा हर कीमत पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ कूच करेगा। सरकार जहां भी उन्हें रोकेगी, वे वहीं धरने पर बैठेंगे।

देर रात से शुरू हुईं गिरफ्तारियां

एसकेएम के स्थायी धरने के ऐलान को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सोमवार देर रात से ही किसान नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था, जो मंगलवार को पूरे दिन जारी रहा। इस दौरान किसान नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ को नजरबंद भी किया गया। पुलिस कार्रवाई को देखते हुए ज्यादातर किसान नेता भूमिगत हो गए।

मोर्चा के मुताबिक बलबीर सिंह राजेबाल समेत उसके 9 नेताओं को हिरासत में लिया गया। इनमें रुलदा सिंह मानसा, जंगवीर सिंह चौहान, गुरमीत सिंह भाटीवाल, नछत्तर सिंह जैतों, वीरपाल सिंह ढिल्लों, बिंदर सिंह गोलेवाल, गुरनाम भीखी और हरमेश सिंह ढेसी शामिल हैं।

पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां, रमिंदर सिंह पटियाला, बूटा सिंह, हरिंदर सिंह लखोवाल, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह और राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला के घरों पर छापेमारी की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एसकेएम से जुड़े जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर अपना रोष भी जताया। एसकेएम नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने कहा कि हम चंडीगढ़ जरूर जाएंगे।

जहां रोकेंगे-वहीं बैठेंगे: किसान

सरकार जहां भी रोकेगी, हम वहीं धरना देकर बैठेंगे। किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ चंडीगढ़ जाएंगे। इसी तरह किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि उन्होंने सभी साथियों से चंडीगढ़ कूच के लिए एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने सरकार से चंडीगढ़ के सेक्टर-34 के मैदान में मोर्चा लगाने के लिए जगह भी मांगी। उग्राहन ने कहा कि उनके सैकड़ों किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की गई और कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

क्या हैं किसानों की मांगें

किसान राज्य सरकार से छह फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, कर्ज माफी के लिए नई योजना लाने, गन्ना किसानों को ब्याज सहित बकाया राशि का भुगतान करने, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, सरहिंद फीडर नहर पर लगी मोटरों के बिल माफ करने और सरकार व किसानों के बीच समन्वय के लिए उपसमिति बनाने समेत कुल 18 मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

क्या बोले सरवन सिंह पंढेर

किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसानों को चंडीगढ़ में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की इजाजत दी जानी चाहिए। वह एसकेएम नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हैं। पंढेर ने कहा कि बुधवार को पूरे राज्य में सीएम मान के पुतले फूंके जाएंगे। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की कोर कमेटी में यह फैसला लिया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉलियों के अलावा किसान बसों व निजी वाहनों से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। वे एक सप्ताह का राशन व जरूरी सामान लेकर आएंगे।

सीएम मान ने किसानों के साथ बैठक में कहा कि पंजाब को धरना प्रदेश बना दिया गया है, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। बंद के कारण पंजाब को पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। मान ने कहा कि जब मैंने किसान नेताओं से पूछा कि चंडीगढ़ में मोर्चा लगाने को लेकर उनका क्या स्टैंड है तो उनका जवाब था कि हम मोर्चा जरूर लगाएंगे। इसका मतलब है कि हमें मीटिंग भी करनी है और स्थाई मोर्चा भी लगाना है, लेकिन ये दोनों एक साथ नहीं चल सकते, इसलिए मैंने कहा कि मोर्चा लगाओ। मान ने कहा कि मेरी नरमी को मेरी कमजोरी न समझा जाए।

देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में 5 मार्च को किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मोहाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले के करीब 15 किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। मंगलवार सुबह पुलिस ने किसान यूनियन के जिला प्रधान किरपाल सिंह स्याऊ को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश नेता परमदीप सिंह बैदवान को भी उनके गांव मटौर में नजरबंद कर दिया गया है।

Farmers will march on chandigarh today bhagwant mann warned farmers said will march at any cost

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 07:02 AM

Topics:  

  • Bhagwant Mann
  • Chandigarh
  • Farmers Protest

सम्बंधित ख़बरें

1

शेतकरी संगठन ने आंदोलन का किया ऐलान, 29 सितंबर को तहसील कार्यालयों के सामने होगा प्रदर्शन

2

मीरपुर के किसान पर जानलेवा हमला; फरार आरोपी के खिलाफ ग्रामीणों ने सड़क जाम की

3

भाव में अचानक 200 से 150 रुपये प्रति क्विंटल गिरावट, किसानों ने किया आधे घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन

4

प्रदर्शन कर रहे किसानों पर भड़के हमीरपुर SDM, किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.