लड़की को ‘प्वाइंट ब्लैंक’ से मारी गोली…फिर उड़ा दी खुद की कनपटी, कॉलेज क्लास रूम से आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO
Punjab News: पंजाब के तरनतारन जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई। जहां माई भागो लॉ कॉलेज में क्लास शुरू होने पर एक छात्र ने अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली।
- Written By: अभिषेक सिंह
क्लासरूम का सीसीटीवी फुटेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Live Murder CCTV Video: सोमवार को पंजाब के तरनतारन जिले में एक चौंकाने वाली घटना हुई। उस्मा गांव के माई भागो लॉ कॉलेज में क्लास शुरू होने पर एक छात्र ने अपनी क्लासमेट लड़की को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर तुरंत खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कॉलेज कैंपस में दहशत फैल गई और अब छात्रों के बीच डर का माहौल है।
मृतक लड़की की पहचान नौशेरा पन्नुआं की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है, जबकि हमलावर और आत्महत्या करने वाले लड़के की पहचान मलियां गांव के रहने वाले प्रिंस राज के तौर पर सामने आई है। इस दहला देने वाली घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल दहला देगा यह CCTV वीडियो
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे टाइम स्टांप के मुताबिक यह घटना 9 फरवरी यानी आज सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर घटी थी। फुटेज में दिख रहा है कि प्रिंस राज क्लासरूम में लड़की के सामने वाली बेंच पर खड़ा होता है, जबकि संदीप कौर पीछे की बेंच पर एक सहपाठी के साथ बैठी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
“क्लास रूम में मर्डर.. फिर सुसाइड..”
दिल दहला देने वाला ये वीडियो पंजाब के एक लॉ कॉलेज का है.. क्लासरूम में दो छात्राएं हैं.. एक बैठी है, दूसरी उसके बगल में खड़ी है.. सामने एक युवक खड़ा है.. छात्राओं की तरफ पीठ करके.. युवक के पास एक नीले रंग का बैग है जिसमें से वो कुछ निकालता… pic.twitter.com/g3no0VWVpz — Vivek K. Tripathi (@meevkt) February 9, 2026
इसी दौरान प्रिंस पीछे घूमता है और पिस्तौल से संदीप कौर के सिर में बेहद करीब से गोली मार देता है। संदीप के बगल खड़ी लड़की डरकर आगे की तरफ बढ़ती है। जिसके ठीक बद वह दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर में गोली मारकर वहीं ढेर हो जाता है। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो जाती है।
खौफनाक वारदात पर क्या बोले DSP?
इस दिल दहला देने वाली वारदात को लेकर DSP जगबीर सिंह ने बताया कि क्लास शुरू होने की साथ ही यह घटना घटी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या और आत्महत्या का मकसद जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें: जिस इमारत को गिरा रहा था बुलडोजर…ड्राइवर के लिए वही बन गई काल, UP से सामने आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO
दूसरी तरफ इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक छात्र कॉलेज के अंदर पिस्तौल लेकर कैसे दाखिल हो गया? फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रिंस राज ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? यह मामला एकतरफा प्यार का था या आपसी रंजिश का? इन सवालों के जवाब जानने के लिए पुलिस परिजनों और अन्य सहपाठियों से पूछताछ कर रही है।
