- Hindi News »
- Punjab »
- Anurag Thakur In Aiims Bathinda Attack Panjab Cm Said Government Run Delhi
पंजाब की कमान नकारे नेता के हाथ में, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही- अनुराग ठाकुर
BJP नेता अनुराग ठाकुर ने बठिंडा में पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां कि जनता के साथ तो ठगी हुई है, सरकार सीएम भगवंत मान नहीं बल्कि दिल्ली की जनता द्वारा नकारा गया नेता सरकार चला रहा है।
- Written By: सौरभ शर्मा

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (फोटो- @IANS)
Anurag Thakur in AIIMS Bathinda: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर रविवार को बठिंडा के एम्स में इंस्टीट्यूशनल बॉडी की मीटिंग में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। इस दौरान उन्होंने बठिंडा एम्स में कई मरीजों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि शहर के बाहर से आए मरीजों के अटेंडरों को शहर में रहने के लिए बहुत अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। इन लोगों के लिए करीब 300 बेड बनाए जा रहे हैं। इसके बन जाने के बाद अटेंडरो को बड़ी सहूलियत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक अच्छी रही। बठिंडा एम्स का कैंपस बढ़िया बनकर तैयार हुआ है।
अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान भगवंत मान सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आज अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। पंजाब की सरकार तो पंजाबियों द्वारा बनाई गई सरकार है, लेकिन इसको चला कोई और रहा है। पंजाब के भले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान है, लेकिन राज्य को चलाने वाले नेता वह हैं जिन्हें दिल्ली की जनता ने नकार दिया है। दिल्ली के वह तीनों नेता पंजाब में आकर रह रहे है। सारी कमान उनके हाथों में है पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।
पंजाब की सरकार को बाहर के लोग चला रहे
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को बाहर से आए हुए लोग चला रहे हैं, जिन लोगों को दिल्ली की जनता ने नकार दिया वह आज पंजाब सरकार के मेहमान हैं, जिन लोगों ने दिल्ली में भ्रष्टाचार और घोटाले किए, वह दिल्ली में नजर नहीं आते। आने वाले छह माह के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) में इस्तीफे होने शुरू हो जाएंगे। सब को लगता है कि यह पार्टी कहती कुछ है और करती कुछ है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी
भगवंत मान निर्णय नहीं लेते
उन्होंने कहा कि भगवंत मान अभी भी पंजाब में बतौर मुख्यमंत्री निर्णय नहीं ले सकते। वह जनता का सामना नहीं कर सकते। जबकि वह कहते थे, ‘मैं लोगों के बीच चलूंगा’, लेकिन अब वह अपनी कार से बाहर भी कदम नहीं रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में भाजपा की एकतरफा जीत होगी, पंजाब में भाजपा का ग्राफ वोट बैंक कई गुना बढ़ा है।
लैंड पूलिंग मामले में उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में शराब घोटाला है, वैसे ही लैंड पूलिंग घोटाला है। उन्होंने दावा किया कि इस पॉलिसी के पीछे कोई और है।
यह भी पढ़ें: ‘तकलीफ बताओ, मंत्री जी के बेटे हैं’, अफसर स्टाइल में अस्पताल का निरीक्षण: VIDEO
लोकसभा के मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस सवाल उठा रही है कि प्रधानमंत्री 23 जुलाई से 26 जुलाई तक विदेश दौरे पर रहेंगे। उस पर बोलते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर देश की जिम्मेदारी है, इसलिए उन्हें जाना पड़ेगा और यह भी जल्द ही पता चल जाएगा कि वह क्यों जा रहे हैं।
(ऐजेंसी इनपुट के साथ)
Anurag thakur in aiims bathinda attack panjab cm said government run delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














