पंजाब निकाय चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 67 नाम आए सामने, देखें किसे कहां से मिला टिकट
Punjab Civic Polls: पंजाब निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने चार नगर परिषदों के 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
- Written By: अक्षय साहू
पंजाब निकाय चुनाव के AAP ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की (सोर्स- सोशल मीडिया)
AAP Candidate List For Punjab Civic Polls: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में होने वाले अगामी निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आप इस समय पंजाब में होने वाले शहरी निकाय चुनाव की जोर शोर से तैयारी कर रही है। इसी बीच पार्टी ने मंगलवार को शाम चौरासी, दीनानगर, गुरदासपुर और कादियां नगर परिषद क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
पार्टी की ओर से जारी सूची में अनुसूचित जाति (SC), महिला, एससी महिला, पिछड़ा वर्ग (BC) और सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है। AAP ओर जारी सूची के मुताबिक, शाम चौरासी नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से हरभजन कौर, वार्ड 2 से मिंदो, वार्ड 3 से रविंदर कुमार, वार्ड 4 से कुलविंदर कौर, वार्ड 5 से निर्मल कुमार, वार्ड 6 से रणदीर सिंह फ्लोरा, वार्ड 7 से हरमेश कुमार, वार्ड 8 से पूजा रानी और वार्ड 9 से उषा सहोता को उम्मीदवार बनाया गया है।
गुरदासपुर से उम्मीदवारों के नाम जारी
गुरदासपुर नगर परिषद में भी आप ने सभी प्रमुख वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने वार्ड नंबर 1 से विशाल चौधरी, वार्ड 2 से सुखविंदर कौर, वार्ड 3 से संजीव कुमार, वार्ड 4 से नरिंदर जीत, वार्ड 5 से शरणजीत सिंह, वार्ड 6 से हरजिंदर कौर, वार्ड 7 से दविंदर सिंह, वार्ड 8 से पलविंदर कौर, वार्ड 9 से योगेश शर्मा और वार्ड 10 से सुधा को मैदान में उतारा है।
सम्बंधित ख़बरें
Telangana State Formation Day: तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली में सूर्या चौहान जैसा खौफनाक हत्याकांड, 17 साल के नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना स्थापना दिवस पर उमड़ा नेताओं का प्यार, अमित शाह से लेकर कांग्रेस तक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
नवभारत संपादकीय: 2027 चुनाव की तैयारी शुरू, पंजाब में ‘आप’ मजबूत बीजेपी की राह कठिन
इनके अलावा दीनानगर नगर परिषद के लिए वार्ड नंबर 1 से प्रदीप कुमार, वार्ड 2 से रीता देवी, वार्ड 3 से सुमन बाला, वार्ड 4 से परवीन कुमारी, वार्ड 5 से सरबजीत सिंह, वार्ड 6 से सुमन कुमारी, वार्ड 7 से भारती और वार्ड 8 से सरोज को टिकट दिया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 9 से पिंदरपाल सिंह, वार्ड 10 से पूजा देवी (एससी महिला), वार्ड 11 से राजिंदर कुमार, वार्ड 12 से पूनम महाजन, वार्ड 13 से राजिंदर कुमार, वार्ड 14 से दर्शन कौर और वार्ड 15 से मदन मोहन को उम्मीदवार बनाया गया है।
सामाजिक संतुलन को देखकर दिया टिकट
वहीं वार्ड नंबर 11 से हितेश महाजन, वार्ड 12 से हरजीत कौर, वार्ड 13 से साहिल, वार्ड 14 से जैल मसीह, वार्ड 15 से गगन महाजन, वार्ड 16 से अनु महाजन, वार्ड 17 से रूपेश कुमार, वार्ड 18 से रचना, वार्ड 19 से नरिंदर भास्कर, वार्ड 20 से ज्योति, वार्ड 21 से संदीप कुमार, वार्ड 22 से आशा रानी, वार्ड 23 से सुरेश चंदर, वार्ड 24 से सीमा कुमारी, वार्ड 25 से ऋषि कांत, वार्ड 26 से रितिका भनोट, वार्ड 27 से मनदीप सरमल, वार्ड 28 से कमला देवी तथा वार्ड 29 से इंदु बाला को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने पंजाब निकाय चुनाव के लिए सामाजिक संतुलन और स्थानीय प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता देते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।
यह भी पढ़ें- मर जाऊंगी पर…ममता बनर्जी के धरने को लेकर बवाल, कोलकाता पुलिस ने नहीं दी परमिशन, बोली- वहीं करूंगी प्रदर्शन
नगर परिषद कादियां के लिए भी आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। वार्ड नंबर 1 से तरिंदर कुमार, वार्ड 2 से शरणजीत कौर, वार्ड 3 से पवन कुमार, वार्ड 4 से सोनिया रानी, वार्ड 5 से मनजीत सिंह, वार्ड 7 से अजय, वार्ड 8 से दलजीत कौर, वार्ड 9 से बबीता खोसला, वार्ड 10 से पूजा, वार्ड 11 से कुलविंदर सिंह, वार्ड 12 से पालवी, वार्ड 13 से गुरमेज सिंह, वार्ड 14 से पूजा रानी और वार्ड 15 से कुलवंत कौर को उम्मीदवार बनाया गया है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
