राजनीति से संन्यास, इस्तीफा अब यू-टर्न; विधायक मान से मिले AAP के प्रदेश अध्यक्ष
AAP की खरड़ सीट से विधायक अनमोल गगन मान ने अपनी विधायकी से इस्तीफा देने के बाद राजनीति को अलविदा कहने की बात कही थी, आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मान से मुलाकात कर वापसी की कवायद की।
- Written By: सौरभ शर्मा
AAP के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने विधायक अनमोल गगन मान से मुलाकात की (फोटो- सोशल मीडिया)
AAP MLA Anmol Gagan Mann withdraws his resignation: पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के खरड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनमोल गगन मान ने एक दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के फैसले ने पार्टी पर कई सवाल भी खड़े कर दिए थे। अनमोल गगन मान ने विधायक पद से इस्तीफे के साथ-साथ राजनीति छोड़ने की भी बात कही है। कल तक उनके इस्तीफे के पीछे कई तरह की वजह सामने आ रहीं थी।
वहीं, अब अनमोल गगन मान को इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की भी कवायद शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को ही कहा था कि अनमोल से इस बारे में बात की जाएगी और उनका इस्तीफा अस्वीकार किया है, साथ ही यह फैसला उन्हें भी स्वीकार है।
AAP के प्रदेश अध्यक्ष अरोड़ ने गगन मान से की मुलाकात
रविवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अमन अरोड़ा ने विधायक अनमोल गगन मान से जीरकपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस संबंध में अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में मुलाकात हुई। पार्टी ने विधायक पद से उनके इस्तीफे को अस्वीकार करने का फैसला किया है। अनमोल गगन मान ने भी इस फैसले को स्वीकार कर लिया है। मैंने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का अनुरोध किया है। अरोड़ा ने बताया की अनमोल आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा थीं, हैं और रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी
ਅੱਜ @AnmolGaganMann ਨਾਲ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮਾਹੌਲ ਵਿੱਚ ਮੁਲਾਕਾਤ ਹੋਈ । ਵਿਧਾਇਕਾ ਵੱਜੋਂ ਓਹਨਾ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਨਾਮਨਜ਼ੂਰ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਸੁਣਾਇਆ ਜਿਸ ਨੂੰ ਓਹਨਾ ਨੇ ਸਵੀਕਾਰ ਕੀਤਾ ।ਮਿਲ ਕੇ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਹਲਕੇ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਰਹਿਣ ਕਿਹਾ । ਅਨਮੋਲ @ArvindKejriwal ji ਅਤੇ @AamAadmiParty ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ… pic.twitter.com/uJPHktW20w — Aman Arora (@AroraAmanSunam) July 20, 2025
सोशल मीडिया पर लिखकर दी थी सूचना
खरड़ से विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने शनिवार को अचानक पद से इस्तीफा देकर पार्टी को बड़ा झटका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा- “मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से लेकर अध्यक्ष पद तक मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।”
यह भी पढ़ें: केजरीवाल से मुलाकात, फिर MLA का सियासत से संन्यास; राजा वड़िंग ने AAP पर साधा…
बता दें उनके इस्तीफे के बाद से कांग्रेस पार्टी के द्वारा भी प्रतिक्रिया दी गई थी, इस्तीफे पर कांग्रेस पार्टी के सांसद सांसद राजा वड़िंग ने आप पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के भीतर सबकुछ सही नहीं चल रहा है।
