लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े 3 गुर्गे गिरफ्तार, हत्याओं को अंजाम देने की थी साज़िश
पंजाब पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई औऐर गोल्ड़ी बराड़ से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों आरोपी बठिंडा और मोहाली के इलाकों में हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
- Written By: अभिषेक सिंह
पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस बिश्नोई गैग से जुड़े तीन आरोपी (सोर्स-सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई औऐर गोल्ड़ी बराड़ से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों आरोपी बठिंडा और मोहाली के इलाकों में हत्याओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। जिन्हें पुलिस ने ‘काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट से मिले इनपुट के बाद गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मौड़ मंडी के नवी बस्ती निवासी करणदीप सिंह उर्फ कन्नू, बठिंडा के कोट शमीर निवासी रघुवीर सिंह और कुलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस की ‘काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई)’ इकाई, बठिंडा ने बठिंडा पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तीन लोगों को गिफ्तार किया और राज्य में संभावित लक्षित हत्याओं को टाल दिया।
डीजीपी ने दी जानकारी
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि ये लोग गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से जुड़े हुए थे। डीजीपी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथी बठिंडा, मोहाली और आसपास के इलाकों में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Indore Crime Branch Action: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार! 5 करोड़ की फिरौती मामले में उगला सच
क्रिकेट में बिश्नोई गैंग की एंट्री? टी-20 वर्ल्ड कप मैच फिक्सिंग मामले में आईसीसी की जांच
मराठी अनिवार्यता विवाद में Lawrence Bishnoi Gang की एंट्री, RTO अधिकारी को मिली धमकी
मौड़ चौक से किया गिरफ्तार
इसके आधार पर पुलिस ने एक अभियान शुरू किया और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मौड़ चौक पर नाकाबंदी की। उन्होंने कहा कि तीनों अपनी कार में मौड़ से बठिंडा की ओर जा रहे थे और इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से तीन पिस्तौल (जिनमें एक 9 एमएम पिस्तौल और दो 0.32 बोर पिस्तौल शामिल हैं) के अलावा छह कारतूस और छह मैगजीन बरामद कीं। इतना ही नहीं पुलिस ने उनकी कार को भी जब्त कर लिया है।
लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था कन्नू
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कन्नू लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में था और बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल लक्षित हत्याओं के लिए किया जाना था। यादव ने कहा कि पुलिस इस मामले में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच कर रही है।
