FBI Most Wanted List: अमेरिका में गूंजा पंजाब के गैंगस्टर का नाम, FBI ने इस भारतीय को किया मोस्ट वांटेड घोषित
FBI Most Wanted List: FBI को नीतीश कौशल की तलाश है। उस पर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने का आरोप है जो हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी जैसे कई अपराधों में एक्टिव रहा है।
- Written By: प्रिया जैस
FBI को नीतीश कौशल की तलाश (सौजन्य-सोशल मीडिया)
FBI Operation Hard Ball Nitish Kaushal: अमेरिकी एजेंसियों ने गैंगस्टर्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरअसल, FBI ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर नीतीश कौशल को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल कर लिया है। FBI को नीतीश कौशल की तलाश है। उस पर एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में शामिल होने का आरोप है।
एफबीआई ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
नीतीश कौशल पर हत्या, अपहरण, ड्रग तस्करी, जबरन वसूली, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहा है। यह संगठन भारत के पंजाब राज्य में शुरू हुआ था और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर काम करता था। यह जानकारी एफबीआई ने ट्वीट कर दी।
FBI tweets, "Nitish Kaushal is wanted by the FBI for his alleged involvement in a transnational criminal organization engaged in, among other things, acts involving murder, kidnapping, drug trafficking, extortion, weapons trafficking, money laundering, and human smuggling. This… pic.twitter.com/H752ySe2i0 — ANI (@ANI) July 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: क्या लॉरेंस बिश्नोई को अमेरिका को सौंपेगा भारत? प्रत्यर्पण संधि पर उठे सवाल
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार; कई वारदातों में थे वॉन्टेड, उगलेंगे कई बड़े राज
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उस पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, मारपीट और हिंसा की अन्य वारदातें करने का आरोप है। 25 जून, 2026 को अमेरिका में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उस पर रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स (RICO) एक्ट के तहत साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।
एफबीआई का ऑपरेशन हार्ड बॉल
बता दें, कि इससे पहले, FBI के ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप में जग्गू भगवानपुरिया गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी और कार्रवाई की गई थी। अमेरिकी एजेंसियों ने अब जग्गू भगवानपुरिया गैंग को निशाने पर लिया है और उसके अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर लगातार लगाम लगाने और खात्मा करने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें – राहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल?
FBI इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ अभियान चला रहा है, जिसे ऑपरेशन हार्ड बॉल नाम दिया गया है। इस ऑपरेशन के तहत, FBI और उसके एजेंट्स मिलकर अमेरिका, कनाडा और यूरोप में करीब 50 से ज्यादा जगहों पर गैंगस्टर्स के खिलाफ छापेमारी कर रहे है। इस दौरान, अमेरिकी एजेंसियों ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और विस्फोक पदार्थ बरामद किया है। एफबीआई को छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ड्रग भी मिले है। ऑपरेशन हार्ड बॉल में लारेंस बिश्नोई गैंग, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क को निशाना बनाया जा रहा है।
