Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बातचीत के मूड में नहीं मोदी सरकार…आज दिल्ली की ओर कूच करेंगे 101 किसान, पुलिस अलर्ट

पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को बताया कि किसानों को उनके मुद्दों पर बात करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है, इस वजह से 101 किसानों का एक समूह आज यानी 8 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करे

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 08, 2024 | 09:03 AM

किसान मोर्चा (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: दिल्ली पहुंचने के लिए किसान आंदोलन तेजी से जोर पकड़ते नजर आ रहा है। इस बीच आज रविवार को भी किसान मोर्चे के बैनर तले दिल्ली की ओर कूच करने के लिए मार्च करेंगे। इस बीच पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने शनिवार को बताया कि किसानों को उनके मुद्दों पर बात करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है, इस वजह से 101 किसानों का एक समूह आज यानी 8 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करेगा।

शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर सुरक्षाकर्मियों ने किसान आंदोलन पर आंसू गैस के गोले दागे जिससे किसान घायल हो गए और इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर अपना पैदल मार्च रोक दिया था। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी के साथ-साथ विभिन्न मांगों को पूरा करने का सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

आंसू गैस से घायल 16 किसान

हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मीडियाकर्मियों की सुरक्षा के लिए उन्हें प्रदर्शन स्थल से कुछ दूरी पर रोका जाए और जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी आसानी हो। शनिवार को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू में मीडिया को संबोधित करते हुए पंधेर ने कहा कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसूगैस के गोले दागे जाने के कारण 16 किसान घायल हो गए। इनमें से एक की सुनने की क्षमता चली गई।

#WATCH | Morning visuals from the Haryana-Punjab Shambhu Border where the farmers are protesting over various demands. A 'Jattha' of 101 farmers will march towards Delhi today at 12 noon according to farmer leader Sarwan Singh Pandher pic.twitter.com/NG9VfXL6cg

— ANI (@ANI) December 8, 2024

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उन्होंने कहा कि अस्पताल में चार घायल किसान है बाकी सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा, “हमें बातचीत के लिए केंद्र से कोई संदेश नहीं मिला है। (नरेन्द्र) मोदी सरकार बातचीत के मूड में नहीं है।” उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने पहले ही फैसला कर लिया है कि 101 किसानों का एक जत्था रविवार दोपहर को शांतिपूर्ण तरीके से फिर से राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करेगा।

निषेधाज्ञा को किसानों ने किया अनदेखा

हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाई गई उच्च स्तर की बैरिकेडिंग के कारण ‘जत्थे’ को रोक दिया गया। किसानों ने निषेधाज्ञा को अनदेखा किया और अवरोधकों को पार करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और आंसू गैस के कई गोले दागे, ताकि वे वापस पंजाब में पड़ने वाले शंभू में अपने विरोध स्थल पर वापस चले जाएं।

प्रदर्शनक कर रहे किसानों के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई पर पंधेर ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार का पर्दाफाश हो गया है। पंधेर ने कहा, “उन्होंने कल क्या किया? लोग इस कार्रवाई से नाराज हैं। लोग भाजपा से पूछ रहे हैं कि चूंकि किसान अपने साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं ले जा रहे थे, तो उन्हें आगे क्यों नहीं बढ़ने दिया गया।”

किसान आंदोलन की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

पंजाब पुलिस को भेजा पत्र

खनौरी बॉर्डर पर एक और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अभी भी आमरण अनशन जारी है। किसानों ने दावा किया है कि डल्लेवाल का 8 किलो वजन कम हो गया है। इस बीच, हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस प्रमुख को पत्र भेजा है और कहा, ‘‘आपके संज्ञान में लाया जाता है कि छह दिसंबर को जब किसानों का जत्था हरियाणा की सीमा की ओर बढ़ा तो कई मीडियाकर्मी भी उनके साथ थे, जबकि अनुरोध किया गया था कि मीडियाकर्मियों को प्रदर्शन स्थल के पास नहीं आने दिया जाए।”

पत्र में कहा गया है, ‘‘इसके कारण हरियाणा पुलिस को सीमा पर कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।” पत्र में कहा गया है, ‘‘इसलिए आपसे पुनः अनुरोध है कि आप सभी संबंधित पक्षों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दें कि मीडियाकर्मियों की सुरक्षा तथा उनकी आवश्यकताओं के हित में उन्हें सुरक्षित दूरी (न्यूनतम एक किलोमीटर) पर रोका जाए।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

101 farmer protest will march to delhi today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2024 | 08:03 AM

Topics:  

  • Delhi News
  • Farmers Protest

सम्बंधित ख़बरें

1

सीमा पार मोबाइल तस्करी रैकेट का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, सरगना सहित 3 गिरफ्तार

2

यमुना का रौद्र रूप, दिल्ली-यूपी और हरियाणा के लिए आज की रात भारी! अलर्ट जारी

3

नेहरू का पहला आवास कारोबारी ने खरीदा, लुटियंस दिल्ली के इस बंगले की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

4

बारिश ने रोकी राजधानी की रफ्तार! सड़के हुईं जलमग्न…हाइवे जाम, दिल्ली में टूट गया 15 साल का रिकॉर्ड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.