Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अखिलेश ने BJP को दे दिया PDA का तोड़? ‘अवस्थी’ को टारगेट करना पड़ेगा महंगा, यूपी में सियासी उथल-पुथल

UP Politics: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीते कल एक ऐसा बयान दिया जिसने उत्तर-प्रदेश में सियासी उथल-पुथल मचा दी है। उनका यह बयान उनके ही जातीय गठजोड़ की काट के तौर पर देखा जा रहा है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 06, 2025 | 05:11 PM

अखिलेश यादव- नेपथ्य में सीएम योगी व अवनीश अवस्थी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Uttar Pradesh Politics: समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने बीते कल यानी शुक्रवार को एक ऐसा बयान दिया जिसने उत्तर-प्रदेश में सियासी उथल-पुथल मचा दी है। कहा तो यह भी जा रहा है कि पूर्व सीएम ने बीजेपी को खुद अपने हाथों से अपने सियासी समीकरणों की काट सौंप दी है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश को पूर्व मुखिया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने ‘टोटी चोरी’ के लिए पूर्व IAS सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी और ओएसडी अभिषेक कौशिक को यह फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

कहां से शुरू हुई यह कहानी?

बलिया की बीजेपी विधायक केतकी सिंह के टोटी चोर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर टोटी चोर होने का आरोप लगाया गया, मेरा घर गंगाजल से धुलवाया गया। बीजेपी भले इस बात को भूल जाए…लेकिन मैं नहीं भूल सकता। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन कराया गया, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।

क्यों मची सियासी उथल-पुथल?

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद से उत्तर प्रदेश में सियासी उथल-पुथल मच गई है। सपा सुप्रीमो के बयान को सीधे-सीधे ब्राह्मण समाज पर हमला करार दिया जा रहा है। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला ने कहा कि अखिलेश ने जो बयान दिया है वो केवल अवनीश अवस्थी नहीं बल्कि, करोड़ों ब्राह्मणों का अपमान करने का काम किया है।

पूर्व आईएएस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी क्या यूपी के नए पॉलिटिकल एजेंडा बन गए हैं.. कल अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें लेकर जो भी कहा उसे सीधे-सीधे ब्राह्मण समाज पर हमले से जोड़ दिया गया है..
क्या लगता है आपको!! इससे ब्राह्मणों का कुछ भला होगा… pic.twitter.com/EKhOoZNjQ7

— Vivek K. Tripathi (@meevkt) September 6, 2025

अब जिस तरह से अखिलेश के अवनीश अवस्थी को लेकर दिए गए बयान को ब्राह्मण समाज से जोड़ा जा रहा है उससे यह तो तय माना जा रहा है कि ब्राह्मण समाज एकजुट होकर सपा के खिलाफ लामबंद हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो अखिलेश यादव PDA (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) गठजोड़ को झटका लग सकता है।

अखिलेश ने सौंपा PDA का तोड़?

सियासी गलियारों में चर्चा है कि अखिलेश यादव ने अवनीश अवस्थी को निशाना बनाकर बीजेपी के हाथ में पीडीए का तोड़ सौंप दिया है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की कुल आबादी 10-12 फीसदी के आस-पास है। इन्हें वैसे भी भाजपा का वोटर कहा जाता है लेकिन कुछ हिस्सा बंटा हुआ जरूर था। जो अब एकजुट हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ‘अवनीश अवस्थी को भूलूंगा नहीं…सरकार की उलटी गिनती शुरू’, अखिलेश बोले- 8 लाख का काट दिया चालान

अखिलेश यादव खुद पीडीए में एक का मतलब अल्पसंख्यक के साथ-साथ अगड़ा बता चुके हैं। साथ ही माता प्रसाद पांडेय को यूपी में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर ब्राह्मणों को अपने पाले में करने की कवायद भी कर चुके हैं। लेकिन अब जिस तरह से अवनीश अवस्थी पर दिए गए बयान को ब्राह्मण समाज से जोड़ा जा रहा, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि इन कवायदों पर पानी फिर सकता है।

Up politics akhilesh yadav gives bjp pda counter awasthi row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 05:11 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Samajwadi Party
  • UP Politics
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

देशभर में करेंगे सेवा पखवाड़े की शुरुआत, BJP नेता बोले- सेवा ही हमारी पार्टी का सिद्धांत

2

भाजपा के गढ़ में भी प्रोजेक्ट लेट, अंतिम चरण में पहुंचा RTO फ्लाईओवर, संडे तक पूरा होगा काम?

3

उत्तर मध्य मुंबई बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित,शुभ्रांशु बनें महासचिव, दुबे युवा मोर्चा अध्यक्ष

4

सपा के 18 हजार शपथ पत्र गायब! अखिलेश के वॉर पर चुनाव आयोग का पलटवार…वोट चोरी पर जारी है तकरार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.