- Hindi News »
- Politics »
- Union Minister Chirag Paswan Targeted Congress Mp Rahul Gandhi
राहुल के आरोपों पर चिराग पासवान का हमला, ‘अगर वोट चोरी हुई तो कर्नाटक में बर्खास्त हो सरकार…’
Chirag Paswan news : राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पलटवार किया है। चिराग पासवान का कहना है कि राहुल गांधी बेहद गलत राजनीति कर रहे हैं।
- Written By: पूजा सिंह

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (सौजन्य IANS)
Union Minister Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर जोरदार हमला बोला है। चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी ने कर्नाटक में ‘वोट चोरी’ के सबूत दिखाए हैं, जहां उनकी पार्टी की सरकार है। अगर उनकी बात सही है तो कर्नाटक सरकार को बर्खास्त करके वहां राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि, “राहुल गांधी बेंगलुरु में वोट चोरी की बात कर रहे हैं, लेकिन यह भूल गए हैं कि कर्नाटक में उनकी अपनी सरकार है। अगर वह आरोप लगा रहे हैं तो फिर कर्नाटक में सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।”
राहुल गांधी पर साधा निशाना
चिराग पासवान ने आगे कहा, “राहुल गांधी ने वोट चोरी और वोटर लिस्ट में धांधली की बात कही। उन्होंने कई दस्तावेज सामने दिखाए, जिसमें धांधली के कारण भी गिनाए कि एक मतदाता का नाम चार जगह है, किसी के पिता का नाम नहीं है, तो किसी का पता सही नहीं है। लेकिन इन गड़बड़ी को एसआईआर प्रक्रिया से ही सुधारा जा सकता है, जो बिहार में चल रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
‘राहुल गांधी बेहद गलत राजनीति कर रहे हैं’
केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया कि अगर एसआईआर प्रक्रिया का मामला कर्नाटक पहुंचेगा तो वहां यही लोग (कांग्रेस) विरोध करेंगे। चिराग ने कहा कि राहुल गांधी बेहद गलत राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाए कि महाराष्ट्र के साथ झारखंड में भी चुनाव हुए थे, लेकिन झारखंड के चुनाव में वह जीत गए, तो क्या झारखंड के चुनाव सही थे?
‘मां जानकी मंदिर बिहार के लोगों का सपना है’
बिहार के सीतामढ़ी में स्थित पुनौरा धाम में मां जानकी मंदिर के शिलान्यास पर चिराग पासवान ने कहा, “यह बिहार के लोगों का लंबे समय से सपना रहा है। व्यक्तिगत रूप से भी, मैंने हमेशा ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के माध्यम से अपनी इच्छा व्यक्त की है और वादा किया कि जिस तरह अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, उसी तरह मेरी मां सीता को समर्पित एक भव्य मंदिर यहां बनाया जाना चाहिए। यह अधिकांश बिहारियों की इच्छा रही है। आज, मुझे खुशी है कि यह यात्रा शुरू हो रही है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Union minister chirag paswan targeted congress mp rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














