पीएम मोदी देने जा रहे शशि थरूर को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने दिलाई थी लक्ष्मण रेखा की याद
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कांग्रेस सांसद शशि थरूर को बड़ा पद ऑफर किया है। हालांकि थरूर ने इसके लिए कांग्रेस की सहमति लेने की बात कही है। उन्हें पीएम एक प्रतिनिधिमंडल का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।
- Written By: Saurabh Pal
शशि थरूर, नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र संघ में सेवा दे चुके कांग्रेस सांसद शशि थरूर को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है। हालही में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर दिए गए अपने बयानों को लेकर शशि थरूर काफी चर्चा में हैं। उनकी कई टिप्पणियां पार्टी से लाइन से हटकर रहीं। अब सरकार उनकों एक अहम जिम्मेदारी देने जा रही है, हालांकि अभी तक केंद्र के ऑफर थरूर ने कोई हामी नहीं भरी है।
केंद्र सरकार आतंकवाद पर पाकिस्तान दुनियाभर में एक्सपोज करने की योजना बना रही है। इसके लिए सरकार प्रतिनिधि मंडल बनाने जा रही है, जिसका नेतृत्व सरकार शशि थरूर को सौंपना चाहती है। इसकी वजह उनका विदेश संयुक्त राष्ट्र का अनुभव और वाकपटुता बताई जा रही है।
शशि थरूर करेंगे विदेश में भारत का नेतृत्व
सम्बंधित ख़बरें
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
रेपिस्ट का समर्थन करने वाले को बनाया शिक्षा मंत्री! खोट PM की अक्ल में है, संजय राउत का तीखा हमला
मुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
न्यूज-18 के सूत्रों के अनुसार, विदेश मामलों पर संसदीय पैनल के प्रमुख शशि थरूर को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने थरूर से संपर्क भी किया है। सूत्रों ने बताया कि थरूर भी चाहते हैं कि वे इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करें और खासतौर पर अमेरिका में तो जरूर करें। वह विदेश मामलों की स्थायी कमेटी के अध्यक्ष हैं। हालांकि, उन्होंने सरकार से कहा है कि इसके लिए सरकार को पहले कांग्रेस पार्टी से संपर्क करके इसपर में सलाह लेनी होगी।
दुनिया के सामने एक्सपोज होगा पाकिस्तान
इसमें कई प्रतिनिधिमंडल बनाए जाएंगे, जो अलग-अलग देशों का दौरा करेगा। इस दौरे में आतंकवाद सच्चाई दुनिया के सामने प्रतिनिधिमंडल लाएगा। खास कर आतंक गढ़ बन चुके पाकिस्तान की। हर एक प्रतिनिधिमंडल में पांच से छह सांसद हो सकते हैं। इसमें एक विदेश मंत्रालय का भी एक प्रतिनिधि और एक सरकारी अफसर होगा। सरकार ने सांसदों से बता भी दिया है कि वह यह देख लें कि उनके पास पासपोर्ट और विदेश की यात्रा करने के लिए जरूरी कागजात पहले से उपलब्ध हों।
प्रतिनिधिमंडल में ये सांसद होंगे शामिल
इस प्रतिनिधिमंडल कई अन्य दलों के सांसद भी शामिल किए जा सकते हैं। कांग्रेस से थरूर के अलावा मनीष तिवारी, अमर सिंह, शिवसेना यूबीटी से प्रियंका चतुर्वेदी, भाजपा के समिक भट्टाचार्य, बीजेडी के सस्मित पात्रा, शिवसेना से श्रीकांत शिंदे, एनसीपी शरद से सुप्रिया सुले का नाम चल रहा है। यह प्रतिनिधि मंडल 22 मई के आस पास रवाना होगा। इसके बाद अगले महीने 3 से 4 के बीच दोबारा रवाना होगा।
‘थरूर ने लांघ दी लक्ष्मण रेखा’
बता दें कि कांग्रेस आलाकमान और शशि थरूर में इन दिनों विभिन्न मुद्दों पर मतभेद चल रहा है। इसकी वजह थरूर द्वारा की गई पीएम मोदी की तारीफ। कांग्रेस सूत्रों ने बुधवार को हुई मीटिंग को लेकर बताया कि कांग्रेस नेताओं ने कहा कि थरूर अपना मत रखने के बजाय मीडिया में पार्टी का पक्ष रखें। पार्टी में सब को बोलने की आजादी है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर लक्ष्मण रेखा लांध दी है। हलांकि थरूर ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया।
