बंद कमरे में आदित्य और फडणवीस की सीक्रेट मीटिंग, सियासी भूचाल के मिले संकेत
Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस के ऑफर के बाद शिवसेना यूबीटी और भाजपा के एक होने की अटकलें थी। इस पर अब आदित्य और फडणवीस की सीक्रेट मीटिंग ने चर्चाओं को हवा दी है।
- Written By: प्रिया जैस
आदित्य ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Maharashtra Politics : मानसून सत्र के समापन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधानभवन में शुक्रवार को मीटिंग हुई थी। तो वहीं शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) पार्टी के विधायक आदित्य ठाकरे शनिवार की शाम को मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलने बांद्रा- पूर्व बीकेसी स्थित सोफिटेल होटल पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि वहां उनके बीच करीब 1 घंटे चर्चा चली। इसमें उनके बीच करीब सोआधा घंटे बंद कमरे में बातचीत हुई। इस तरह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे परिवार के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ने से महाराष्ट्र में नए सियासी भूचाल की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। ये घनिष्ठता महायुति सरकार में नए समीकरणों के बनाने बिगड़ने के संकेत मानी जा रही है।
अलग अलग पहुंचे थे सीएम और आदित्य
सीएम देवेंद्र फडणवीस और आदित्य की मुलाकात के बाद नई सियासी खिचड़ी की अटकलों की वजह ये है कि दोनों दो अलग कार्यक्रमों के बहाने सोफिटेल होटल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आदित्य पहले होटल पहुंचे थे। इसके करीब एक घंटे बाद सीएम देवेंद्र भी वहां पहुंच गए। होटल में ये दोनों नेता करीब 4.30 घंटे रहें। इस दौरान उनके बीच करीब 1 घंटा गुप्त चर्चा भी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
5 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठेंगे अन्ना हजारे! ‘RTI नियमों में बदलाव पर आर-पार’; CIC के साथ बैठक नाकाम
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने सोफिटेल होटल के कैफेटेरिया क्षेत्र में मुलाकात की। इस दौरान इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। किसी को भी क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी। इस मीटिंग के एजेंडे के बारे में कोई खुलासा तो नहीं हो सका लेकिन ठाकरे परिवार और फडणवीस के रिश्तों में सुधार से कई अन्य लोगों की धड़कने जरूर बढ़ने लगी हैं।
यह भी पढ़ें – गुजरातियों की है मुंबई, मराठी सिर्फ 32%, बीजेपी सांसद ने उगला जहर
उद्धव को मिला बीजेपी का ऑफर
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पिछले दिनों एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि हम उद्धव ठाकरे को भी साथ में ले सकते हैं। इसके बाद यूबीटी नेता अंबादास दानवे के विधान परिषद का कार्यकाल समाप्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित बिदाई समारोह में सीएम फडणवीस ने उद्धव को साथ आने का खुला ऑफर दिया था। इसके अगले दिन सत्र के दौरान उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। इस बार दोनों के बीच चर्चा के बाद अब आदित्य ठाकरे और फडणवीस के एक ही होटल में एक साथ आने की वजह से राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है।
