तेजस्वी ने 20 सालों में बिहार को बर्बाद करने का लगाया आरोप, ‘पढ़ाई, कमाई, सिंचाई की हालत बदतर…’
Tejashwi Yadav: राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए की सरकार पर पिछले 20 वर्षों में राज्य की दो पीढ़ियों को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दस सवालों की एक सूची जारी कर सरकार पर निशाना साधा है।
- Written By: पूजा सिंह
राजद नेता तेजस्वी यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)
RJD Leader Tejashwi Yadav: राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक फिर से भाजपा और नीतिश सरकार पर जुबानी हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि, 20 वर्षों से भाजपा और जदयू सत्ता में हैं, फिर भी बिहार में शिक्षा, रोजगार और सिंचाई की हालत बदतर है।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से बाचतीच करते हुए इंडिया गठबंधन की बैठक के संबंध में कहा कि हम लोग नेताओं से मिलते रहते हैं, बातचीत चलती रहती है। यह प्रक्रिया है, चलती रहती है। इसके बाद में नीतिश सरकरा पर सवाल उठाते हुए कहा कि, बिहार में 20 साल से एनडीए सत्ता में है, लेकिन बिहार में क्या है? बिहार में अपराध बढ़ गया है, भ्रष्टाचार चरम पर है। बिहार में न दवाई है, न पढ़ाई है, न सिंचाई है।
‘बिहार प्रति व्यक्ति आय में सबसे फिसड्डी है’
इसके साथ तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में बिहार प्रति व्यक्ति आय में सबसे फिसड्डी है। किसानों की आय के मामले में बिहार पीछे है। कोई उद्योग धंधा नहीं है। अब जब चुनाव का समय आया है, तो ये हमारी नकल कर रहे हैं। एक उद्योग कारखाना क्यों नहीं है? पहले ये लोग बात क्यों नहीं करते थे?
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया…तेजस्वी यादव ने सम्राट को चेताया, बोले- पगड़ी संभाल रखो नहीं तो…
बिहार में आज सम्राट सरकार का टेस्ट लेकिन तेजस्वी के लिए अग्निपरीक्षा! RJD की क्यों बढ़ी हुई हैं धड़कनें?
नीतीश की लिस्ट से निशांत कुमार का नाम गायब, JDU की नई कार्यकारिणी में क्यों नहीं मिली जगह; यह है बड़ी वजह
बिहार की सियासत में ‘नंबर 2’ बने श्रवण कुमार, नीतीश कुमार ने विधायक दल की कमान सौंपकर चला बड़ा मास्टरस्ट्रोक
𝟐𝟎 साल पहले पटना यूनिवर्सिटी में 𝟕𝟎 वोकेशनल कोर्स चलते थे। नीतीश-मोदी 𝐍𝐃𝐀 सरकार के चलते इन 𝟐𝟎 वर्ष में 𝟓𝟔 कोर्स बंद हो गए। हे मंगलराज वाले! छात्र-युवा विरोधी डबल इंजन पर सवार शिक्षा के दुश्मनों, क्या आप जानते है किन कारणों से ये वोकेशनल कोर्स बंद हुए है? नहीं जानते… pic.twitter.com/fYAi2ftOVQ — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 6, 2025
‘भाजपा-जदयू की हालत खराब है’
माई बहिन योजना के फॉर्म को लेकर फर्जीवाड़ा कहने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग स्वेच्छा से फॉर्म भर रहे हैं। इसमें क्या गलत है? भाजपा-जदयू की हालत खराब है, ये लोग हिले हुए हैं।
ये भी पढ़ें : माल्या-नीरव जैसे भगोड़ों को भारत लाने की तैयारी तेज, ब्रिटेन की टीम ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण
20 वर्षों में राज्य को बर्बाद करने का लगाया आरोप
इससे पहले, राजद नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एनडीए की सरकार पर पिछले 20 वर्षों में राज्य की दो पीढ़ियों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए दस सवाल पूछे। तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला करते हुए कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री के 20 वर्षों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद किया है। तेजस्वी यादव ने दस सवालों की एक सूची जारी की है, जिसमें मतदाताओं से आग्रह किया गया है कि जब सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के नेता वोट मांगने आएं, तो उनसे गरीबी, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और राज्य की जर्जर स्थिति जैसे बुनियादी मुद्दों पर सवाल पूछें।
