-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- A Team From The Uks Crown Prosecution Service Inspected Tihar Jai
माल्या-नीरव जैसे भगोड़ों को भारत लाने की तैयारी तेज, ब्रिटेन की टीम ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण
- Written By: पूजा सिंह
Tihar Jail: नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों को भारत लाने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस की टीम ने तिहाड़ जेल का निरीक्षण किया है।

विजय माल्या और नीरव मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया)
The British Team Inspected Tihar Jail: भारत में करोड़ों का घोटाला कर ब्रिटने या अन्य देशों में छिपे हुए आर्थिक अपराधियों और फरारों को वापस लाने की दिशा में भारत सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। इस कड़ी में ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) की टीम ने हाल ही में दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल का दौरा किया था।
यह दौरा इस नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों को भारत लाने की कोशिशों को अमली जामा पहनाने के लिए किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस टीम ने यह दौरा जुलाई में किया था। जिसमें ब्रिटेन से आए पांच मेंबर्स शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह दौरा इस लिए किया गया कि, ब्रिटेन की अदालतों को यह बताया जा सके कि भारत में प्रत्यर्पित किए गए आरोपियों को तिहाड़ जेल में सुरक्षित और बेहतर माहौल मिलेगा।
टीम ने हाई-सिक्योरिटी वार्ड का किया निरीक्षण
जानकारी के अनुसार, ब्रिटिश टीम तिहाड़ की हाई-सिक्योरिटी वार्ड तक गई और वहां मौजूद कैदियों से भी बातचीत की। इस दौरान जेल अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रत्यर्पण के बाद अगर किसी हाई-प्रोफाइल आरोपी को यहां रखा जाता है तो उसके लिए जेल परिसर में एक विशेष एन्क्लेव भी तैयार किया जा सकता है, जहां उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक जारी रहेगा ‘वन स्टेट वन ई-चालान’, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर होगी डिजिटल सख्ती
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
नवभारत संपादकीय: पर्यावरण मंत्रालय में अचानक तबादले क्यों? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
भारत ने ब्रिटिश एजेंसी को दिया सिक्योरिटी का भरोसा
गौरतलब है कि हाल ही में ब्रिटेन की अदालतों ने तिहाड़ जेल की स्थिति को लेकर भारत की कई प्रत्यर्पण याचिकाएं खारिज कर दी थीं। अदालतों में यह तर्क दिया गया था कि भारत में प्रत्यर्पित किए जाने वाले आरोपियों के साथ जेल में दुर्व्यवहार या गैरकानूनी पूछताछ हो सकती है। इसी संदर्भ में यह दौरा आयोजित किया गया ताकि ब्रिटेन को भरोसा दिलाया जा सके कि तिहाड़ जेल में न तो किसी आरोपी के साथ मारपीट होगी और न ही गैरकानूनी पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़ें : कनाडा ने कबूला सच, कहा- हमारी धरती से मिल रही… भारत के आरोपों पर किया चौंकाने वाला खुलासा
विभिन्न देशों में भारत के कुल 178 प्रत्यर्पण अनुरोध लंबित
बता दें कि इस समय भारत के कुल 178 प्रत्यर्पण अनुरोध विभिन्न देशों में लंबित हैं, जिनमें से करीब 20 मामले केवल ब्रिटेन में अटके हुए हैं। इन मामलों में विजय माल्या और नीरव मोदी के अलावा हथियार कारोबारी संजय भंडारी और कई खालिस्तानी नेताओं के नाम भी शामिल हैं।
A team from the uks crown prosecution service inspected tihar jai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMLord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
Jul 29, 2026 | 08:21 PMBurj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा
Jul 29, 2026 | 08:21 PM‘पेपर लीक दुखद, लेकिन आंदोलन में मर्यादा नहीं टूटनी चाहिए’, NEET पेपर लीक पर महिला आयोग का बयान
Jul 29, 2026 | 08:08 PMBatwara 1947 Promotion: जयपुर में सनी देओल का दमदार रोड शो, हवा महल में ‘बंटवारा 1947’ का किया भव्य प्रमोशन
Jul 29, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














