जेडीयू में शुरू हुआ बगावत का दौर तो इस पार्टी ने वक्फ बिल पर बदल लिया स्टैंड, राज्यसभा में वोटिंग से पहले यू-टर्न
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पर लोकसभा में बुधवार को पारित हो चुका है। राज्यसभा में बिल पर चर्चा जारी है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस बिल का समर्थन किया है। जिसके बाद से उनकी पार्टी में बगावत का सिलसिला चल निकला है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पर लोकसभा में बुधवार को पारित हो चुका है। राज्यसभा में बिल पर चर्चा जारी है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस बिल का समर्थन किया है। जिसके बाद से उनकी पार्टी में बगावत का सिलसिला चल निकला है। इससे सबक लेते हुए एक पार्टी ने राज्यसभा में बिल पर अपना स्टैंड बदल लिया है।
राज्यसभा में इस समय वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा चल रही है। इस बीच बीजेडी ने अपने सांसदों से कहा है कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और अपना फैसला लें। पार्टी की ओर से कोई व्हिप जारी नहीं किया जाएगा। इसे बड़ी पहल माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले बीजेडी ने इस विधेयक का विरोध किया था। वहीं, अब राज्यसभा में बीजेडी के सातों सांसदों को खुली छूट है- वे चाहें तो विधेयक के पक्ष में वोट कर सकते हैं या चाहें तो इसके खिलाफ भी जा सकते हैं।
क्या है इस यू-टर्न की असली वजह
बीजेडी के इस यू-टर्न को लेकर राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि नवीन पटनायक की पार्टी व्हिप जारी करके बिल के विरोध में वोट करने के लिए मजबूर करती तो उनकी पार्टी में भी बगावत हो सकती है। सासंद या अन्य नेता बीजेडी का दामन भी छोड़ सकते थे। जैसा कि बिहार में जेडीयू के साथ हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
NDA से फिर हुआ नीतीश का मोहभंग! मोदी सरकार ने दी थी ये बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व सीएम ने सामने से क्यों ठुकराया?
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
नीतीश कुमार का डोलने लगा मन…भरत तिवारी विवाद के बीच BJP को देंगे गच्चा? RJD नेता की पोस्ट से सियासी हलचल तेज
जेडीयू में शुरू हुई बगावत
जेडीयू के वक्फ बिल पर समर्थन देने के बाद कासिम अंसारी ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। वहीं कई अन्य नेता नीतीश कुमार के वक्फ बिल पर समर्थन का खुला विरोध भी कर रहैं है। चुनावी माहौल में इस तरह का विरोध पार्टी को भारी भी पड़ सकता है।
क्या कहता है राज्यसभा का गणित
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय उच्च सदन में सदस्यों की संख्या 236 है। यहां भी सबसे ज्यादा संख्या बीजेपी की है। बीजेपी के कुल 98 सदस्य हैं। वहीं एनडीए के कुल सदस्यों की संख्या 115 है। इसमें 6 मनोनीत सदस्यों को शामिल कर लें तो यह आंकड़ा 121 पर पहुंच जाता है।
वक्फ संशोधन विधेयक से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राज्यसभा में इस विधेयक को पारित कराने के लिए 119 सदस्यों की जरूरत होगी। ऐसे में बहुमत से 2 सदस्य ज्यादा हैं। अब अगर हम यह मान लें कि बीजद के सभी सातों सांसद इस बिल के पक्ष में वोट करेंगे तो सरकार का बहुमत और मजबूत हो जाएगा। उस स्थिति में सरकार के पक्ष में आंकड़ा 128 तक पहुंच जाएगा। अगर ये सभी समर्थन नहीं भी करते हैं तो भी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन बीजद के इतिहास के अनुसार उसने विपक्ष से अलग हटकर मोदी सरकार के कई महत्वपूर्ण बिलों के समर्थन में वोट किया है।
बीजेडी ने जारी किया आधिकारिक बयान
पार्टी के तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीजेडी हमेशा से धर्मनिरपेक्षता और समावेशिता के सिद्धांतों में विश्वास करती रही है। हम वक्फ बिल को लेकर अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा व्यक्त किए जा रहे विचारों का सम्मान करते हैं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अपने सांसदों से अपेक्षा की है कि वे अपने मताधिकार का पूरी जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करेंगे, न्याय, शांति और सभी समुदायों के अधिकारों का ध्यान रखेंगे। पार्टी की ओर से कोई व्हिप जारी नहीं किया गया है।
