Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का ‘मिशन पंजाब’, रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा- इस बार खिलेगा कमल…

Punjab BJP President: केवल सिंह ढिल्लों के भाजपा पंजाब अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर रवनीत सिंह बिट्टू ने 'डबल इंजन वाली सरकार' बनाने का दावा करते हुए कहा कि इस बार पंजाब में भी कमल खिलेगा।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 03, 2026 | 03:40 PM

रवनीत सिंह बिट्टू (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Punjab BJP President Ravneet Singh Bittu: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने चंडीगढ़ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब में ‘डबल इंजन वाली सरकार’ बनाने की तैयारी है।

विधानसभा चुनाव की तैयारी

केवल सिंह ढिल्लों के भाजपा पंजाब अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आज भाजपा और पंजाब के लिए बहुत खुशी का दिन है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सुनील जाखड़ का कार्यकाल पूरा हो चुका है इसलिए अब मालवा क्षेत्र से आने वाले सरदार केवल सिंह ढिल्लों को भाजपा के मिशन पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। पंजाब की वर्तमान सरकार ने मालवा क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी का तख्तापलट! स्पीकर से मिलने पहुंचे TMC के 60 से अधिक बागी विधायक, बोले- दीदी के खिलाफ नहीं पर…

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra MLC Election: महायुति में बगावत के बीच बड़ा फैसला, 17 आधिकारिक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

भोपाल: यूसीसी पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, बोले- ‘5 बीवी, 25 बच्चे हिंदुस्तान में नहीं चलेंगे’

मध्य प्रदेश में छिड़ा पोस्टर वार: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को दिखाया ‘पंचमुखी नाग’, आमने-सामने नेता

‘सुप्रिया सुले ने दी बधाई…’ BJP से टिकट मिलने के बाद अरुण लखानी का बड़ा बयान, परिवार-राजनीति पर कही ये बात

केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव में अब बस चार महीने बचे हैं। ऐसे में केवल सिंह ढिल्लों और हमने विधानसभा जाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार पंजाब में डबल इंजन की सरकार लाएंगे और जनता को खुशहाल करेंगे। मेरा मन है कि पंजाब विधानसभा में आकर यहां के लिए काम करें। कमल हमारा प्रतीक है। कमल तो पहले से ही खिला हुआ है लेकिन अब इसे पंजाब में भी खिलाना बाकी है।

गुंडागर्दी और जबरन वसूली से पंजाब को मुक्त कराना है

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पंजाब की जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिल रहा है। पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आशीर्वाद दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब आर्थिक संकट से जूझ रहा है, नशे की समस्या से पूरा राज्य प्रभावित है.. माफियाओं के दबदबे से लोग परेशान है। गुंडागर्दी और जबरन वसूली से बुरी तरह प्रभावित राज्य को अब मुक्त कराना है। पंजाब की जनता को जंगल राज से अगर कोई मुक्त करा सकता है, तो सिर्फ नरेंद्र मोदी की डबल इंजन वाली सरकार है।

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

तरुण चुघ ने बंगााल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को जिहादी मानसिकता की ओर धकेल दिया था जिसके कारण पूरा राज्य पिछने 15 सालों से हिंसा का शिकार हुआ, अशांति की आग से जल उठा। जिसका परिणाम सबके सामने है…जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया। जनता ने अपने वोट की शक्ति से ममता और उनकी क्रूर, तानाशाही को करारा जवाब दिया। बौखालाई हुई ममता दीदी अपनी हार स्वीकार नही कर पाई और अब भाजपा पर ही आरोप लगा रही हैं।

Ravneet singh bittu says bjp targets double engine government in punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 03:40 PM

Topics:  

  • BJP
  • Punjab News
  • Ravneet Bittu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.