छात्र आंदोलन के बीच मोदी सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार
Ravneet Bittu Resignation: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मोदी सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा (Image- Social Media)
Ravneet Bittu Resignation from Modi Cabinet: देश भर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मैंग के बीच मोदी सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्रिपरिषद में रेल राज्य मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। उनका राज्यसभा कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ था और पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। इसके बाद से ही उनके मंत्रिपद छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।
पंजाब विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा फैसला
राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि बिट्टू का इस्तीफा अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जुड़ा हो सकता है। अगले साल फरवरी-मार्च में पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसी अटकलें हैं कि भाजपा उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
श्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट के बीच अनुभवी अफसरों पर मोदी सरकार का भरोसा; इनको मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
Explainer: धर्मेंद्र प्रधान से हर्ष मल्होत्रा तक, मोदी की नई कैबिनेट से किसका कटेगा पत्ता और किसे मिलेगा इनाम?
कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल
रवनीत सिंह बिट्टू पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा और केंद्रीय मंत्रिपरिषद में रेल राज्य मंत्री बनाया था।
अब राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने और मंत्रिपद से इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें पंजाब में संगठन और चुनावी राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि, भाजपा की ओर से उनके अगले राजनीतिक दायित्व को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ आंदोलन जारी
आंदोलन(NEET Protest) की आगे की रणनीति पर दीपके ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ अब तक हुई बातचीत में उनकी प्रमुख मांगों पर कोई आधिकारिक सहमति नहीं बनी है। दीपके ने कहा, “हम अभी संतुष्ट नहीं हैं। हमारी मांगों पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, हमें कल फिर बातचीत के लिए बुलाया गया है।”
