Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘पप्पू-कन्हैया को हैसियत बताई गई’, बृजभूषण ने डाला आग में घी, बोले- रणनीति है

Brij Bhushan Sharan Singh: 'बिहार बंद' के दौरान पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने से रोका गया था। इसे लेकर पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 10, 2025 | 01:42 PM

बृजभूषण शरण सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Brij Bhushan Sharan Singh: भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने से रोकने के मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक सोची-समझी रणनीति थी।  बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा और बिहार में उनकी हार निश्चित बताई।

दरअसल, ‘बिहार बंद’ के दौरान पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने से रोका गया था। इसे लेकर कैसरगंज के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि दोनों नेताओं को हार का ठीकरा फोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को धक्का इसलिए दिया गया ताकि हार का दोष उन पर डाला जा सके। उन्होंने कहा कि यह कहा जा सके कि वे भी हार के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने पप्पू यादव के बारे में कहा कि उनकी एक-दो लोकसभा सीटों पर पकड़ मजबूत है। वहीं, कन्हैया कुमार को उन्होंने “टुकड़े-टुकड़े गैंग” का बताया। जानबूझकर पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को उनकी हैसियत दिखाई गई।

सम्बंधित ख़बरें

पप्पू यादव को बड़ा झटका: बेउर जेल में ही काटने होंगे दिन, 31 साल पुराने मामले में जमानत याचिका पर टली सुनवाई

सांसद पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें! अस्पताल से सीधा बेऊर जेल शिफ्ट; कल पटना कोर्ट में ‘जमानत’ पर टिकी निगाहें

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- दोषियों को बचा रही और निर्दोषों को फंसा रही बिहार सरकार

पुराना केस या नीट छात्रा की मौत का सवाल…पप्पू की गिरफ्तारी पर क्यों मचा बवाल? राहुल-प्रियंका ने खोला मोर्चा

बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों “राज परिवार” से आते हैं। उनके अनुसार, एक नेता खुद को हिंदुस्तान का राजा मानता है, तो दूसरा बिहार का। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में वे बिहार में कन्हैया कुमार और पप्पू यादव को क्यों आगे बढ़ने देंगे?

‘राहुल -तेजस्वी हार मान चुके हैं’

राहुल गांधी पर हमला करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव हार मान चुके हैं। इसलिए वे अभी से भाजपा और नीतीश कुमार पर आरोप लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावे के साथ कहा कि बिहार में उनकी हार तय है। इसी वजह से उन्होंने पहले से ही चुनाव आयोग पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है।

बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर भी बृजभूषण शरण सिंह ने बात की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का परीक्षण हर चुनाव से पहले होता है। यह देखा जाता है कि कितने लोगों की मृत्यु हुई है और कितने नए नाम जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई नई प्रक्रिया नहीं है और यह पूरे देश में होता है।

विपक्ष इस मुद्दे को इसलिए उठा रहा है क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में उनकी सरकार बनने जा रही है। इसलिए वे अभी से नुकसान को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे डैमेज कंट्रोल कहा जाता है। बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि उन्हें राहुल गांधी पर बात करने में भी शर्म आती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सामने “चुनाव आयोग मुर्दाबाद” जैसे नारे लगते हैं।

RJD की पिछलग्गू कांग्रेस…PK का तूफानी बयान, बोले-कन्हैया से डरते हैं तेजस्वी

बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान से बिहार की राजनीति में गर्मी आ गई है। उनके बयान पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विपक्ष उनके आरोपों को निराधार बता रहा है, वहीं भाजपा उनके बयान का समर्थन कर रही है। अब देखना यह है कि इस बयान का बिहार के चुनाव पर क्या असर पड़ता है।

Pappu kanhaiya status exposed brijbhushan fuels political fire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2025 | 01:42 PM

Topics:  

  • Brij Bhushan Sharan Singh
  • Kanhaiya Kumar
  • Pappu Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.