- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Will Brij Bhushan Sharan Singh Join Sp New Statement Caused Political Stir In Up Revealed Secret Of Letter
सपा में शामिल होंगे बृजभूषण शरण सिंह? ताजा बयान से यूपी में आया सियासी भूचाल, खोल दिया चिट्ठी वाला राज
एक लंबा वक्त बीत जाए और यूपी की राजनीति में कोई बड़ा राजनैतिक उलटफेर न दिखाई दे, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। अब एक बार फिर सूबे की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है।
- Written By: अभिषेक सिंह

बृजभूषण शरण सिंह (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में लंबा वक्त बीत जाए और कोई बड़ा राजनैतिक उलटफेर न दिखाई दे, ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। अब एक बार फिर सूबे की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है। जिसका इशारा मिल चुका है। बीजेपी के पूर्व सांसद के हालिया इंटरव्यू से निकले इस इशारे ने सियासी हल्कों में एक भूचाल सा ला दिया है।
क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा कहा जाता है, लेकिन राजनीति के खेल में अनिश्चितताएं क्रिकेट से भी कहीं अधिक देखने को मिलती हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी कुछ ऐसा माहौल दिख रहा है। माना जा रहा है कि यहां एक बड़ा उलटफेर होने वाला है। इस उलटफेर की अटकलबाजी के नेपथ्य में पूर्व बीजेपी सांसद का एक बयान है।
बृजभूषण ने बयां किया दर्द
दरअसल, यूपी की कैसरगंज सीट से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में राजनीति के बदलते रूप को लेकर अपना अब दर्द बयां किया। बृजभूषण शरण ने कहा कि अब तो राजनीति का तरीका बदल गया है। अपने हाथ में कुछ नहीं है और न ही किसी पर मेरे फोन का कोई असर है। दुर्भाग्य है कि अब विधायकों को कई कार्य कराने के लिए डीएम का पैर पकड़ना पड़ता है। अब विधायकों की हैसियत प्रधानों जैसी भी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
‘BJP चाहे तो डिप्टी सीएम बना दें’, पूजा पाल को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सियासी हमला
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
Dr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल
सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दवाई की तरह धीरे-धीरे होगा पीएम की अपील का असर
क्या है चिट्ठी वाला राज?
इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों को बुरा लगेगा लेकिन मैं विपक्ष का सांसद था और मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री थे। मैं मिलने के लिए गया वो लिफ्ट में बैठ चुके थे। जैसे उन्होंने देखा तो लिफ्ट को रोककर बाहर आ गए।
पूर्व सासंद ने आगे कहानी बयां करते हुए कहा कि उन्होंने हमसे पूछा कि चिट्ठी लाए हो? तो हमने उनको दो चिट्ठियां पकड़ा दीं। एक काम थोड़ा टिपिकल था दूसरा होने वाला था। शाम को 4 बजे मैं चिट्ठी देकर आया और साढ़े चार बजे डीएम का फोन आ गया कि आपका काम हो गया है। बृजभूषण के इस बयान के बाद ही सियासी गलियारों में हलचल मच गई।
सपा समर्थक शेयर कर रहे वीडियो
बृजभूषण शरण सिंह के इस बयान को सपा समर्थक तेजी से शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही यह भी कह रहे हैं कि यूपी का क्षत्रिय समाज कल भी हमारा बड़ा भाई था और आज भी हमारा बड़ा भाई है। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि सपा रामजी लाल सुमन के राणा सांगा रिमार्क से हुए नुकसान की भरपाई कर रही है।
उत्तर प्रदेश क्षत्रिय समाज कल भी हमारा बड़ा भाई था आज भी हमारा बड़ा भाई है। जब तक सूरज चांद रहेगा, पूज्य नेताजी आप का नाम रहेगा
पूज्य नेताजी अमर रहे,अमर रहे।🙏 pic.twitter.com/gKZiWHePTR — Pramod Singh Yadav .Advocate (@YadavPramod169) April 18, 2025
सपा में शामिल होंगे बृजभूषण?
दूसरी तरफ एक चर्चा यह भी है कि बृजभूषण शरण सिंह ने यूं ही नेताजी की शान में कसीदे नहीं पढ़ें हैं। वह बीजेपी से किनारे किए जाने के बाद बृजभूषण शरण सिंह सपा में संभावनाएं तलाश रहे हैं। हो सकता है कि जल्द ही वह बीजेपी का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी की साईकिल पर सवार हो जाएं।
राजनीति से जुड़ी सभी रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि यह केवल चर्चाएं और अटकलें हैं। क्योंकि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को भले ही बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया लेकिन उनके लड़के करण भूषण सिंह सिंह कैसरगंज से बीजेपी सांसद बने। इसके अलावा दूसरे बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा से भाजपा के विधायक हैं। लेकिन एक सच यह भी है कि राजनीति में कुछ भी संभव है!
Will brij bhushan sharan singh join sp new statement caused political stir in up revealed secret of letter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMलाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
May 12, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM













