हरियाणा कांग्रेस में तकरार! सांसद वरुण मुलाना ने प्रदेश प्रभारी को दे डाली नसहीत, निकाय चुनाव पर घमासान के आसार
हरियाणा कांग्रेस लगातार दो चुनावों में हार के बाद भी गुटबाजी से नहीं उबर पाई है। अंबाला सांसद वरुण चौधरी ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को ही नसीहत दे डाली।
- Written By: Saurabh Pal
सांसद वरुण मुलाना, दीपक बाबरिया (फोटो- सोशल मीडिया)
अंबालाः हरियाणा कांग्रेस लगातार दो चुनावों में हार के बाद भी गुटबाजी से नहीं उबर पाई है। अंबाला सांसद वरुण चौधरी ने हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को ही नसीहत दे डाली। दरअसल बाबरिया ने निकाय चुनाव के चार लोगों की सूची जारी की थी। इस सूची को लेकर एकबार फिर घमासान मचने की संभावना है।
वरुण चौधरी ने प्रदेश प्रभारी को पत्र लिखकर कहा कि कांग्रेस को विधायक दल का नेता चुनने की तरफ ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को जो सूची जारी हुई है, उसके स्थान पर संगठन बनाने की जरूरत थी।
वरुण चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर पत्र शेयर करते हुए लिखा कि ” आदरणीय @BabariaDeepak जी,बार बार आग्रह करने पर भी कोई कार्यवाही ना होने के कारण,इस प्लेटफार्म पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात रख रहा हूँ,कृपया ध्यान दें।”
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी, तस्वीरों में देखिए ऐतिहासिक पल
जींद के घेवर तो नहीं, लेकिन तेवर बदल गए… PM मोदी ने हरियाणा में भरी हुंकार! जनता को दी 14,700 करोड़ की सौगात
आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 26,800 करोड़ की परियोजनाओं को दिखाएंगें हरी झंडी
अरविंद केजरीवाल जी शीशमहल में रहते हैं। लेकिन जब ग़रीबों को उनकी ज़रूरत पड़ी तब वह कहीं नहीं दिखे। जब दिल्ली में हिंसा हुई और अल्पसंख्यकों को उनकी ज़रूरत थी तब वह उनके साथ खड़े नहीं हुए। साफ राजनीति करूंगा बोलकर उन्होंने दिल्ली में सबसे बड़ा शराब घोटाला किया! pic.twitter.com/apgElZxMhS — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 28, 2025
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा में बीते करीब एक दशक से संगठन नहीं है। ब्लॉक और जिला लेवल पर पदाधिकारी नियुक्त नहीं हैं। संगठन के गठन को लेकर आए दिन वादे और दावे किए जाते रहते हैं। लेकिन अब तक इसको अमली जामा गुटबाजी की वजह से नहीं पहनाया जा सका है। कांग्रेस सांसद ने शिकायती लहजे में कहा कि जो सूची जारी की गई है, उसमें से कई लोग ऐसे हैं जो जमीन पर सक्रिय नहीं है। इतना ही नहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो विधानसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। बता दें कि कांग्रेस ने निकाय चुनाव को लेकर एक दिन पहले ही जिला प्रभारी, कन्वीनर, नॉर्थ जोन और साउथ जोन मेंबरों की सूची की थी।
वरूण चौधरी हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से सांसद हैं। उन्होंने 49 हजार 36 वोटों से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को शिकस्त दी थी। इस चुनाव में वरुण चौधरी को कुल 6 लाख 63 हजार 657 वोट मिले, वहीं कटारिया को 6 लाख 14 हजार 621 वोट मिले थे।
