-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Mamta Banerjee Abhishek Banerjee Tension Causes Stir In Trinamool Congress Mayawati Bjp
मायावती के बाद ममता के परिवार में कलह! अभिषेक बनर्जी ने दिखाए तेवर, BJP के इशारे पर हो रहा खेल?
- Written By: अर्पित शुक्ला
West Bengal politics : ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के बीच तनाव के संकेत, तृणमूल कांग्रेस की बैठक में अभिषेक की अनुपस्थिति से पार्टी में आंतरिक समीकरणों पर चर्चा तेज।

CM ममता, अभिषेक बनर्जी (File Photo)
नवभारत डेस्क: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के परिवार में मचे घमासान के बीच पश्चिम बंगाल में ममता दीदी के घर में ही कलह के आसार दिख रहे हैं। बीते कुछ समय से ममता दीदी से दूरी बना चुके उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पार्टी की एक अहम बैठक से भी दूर दिखे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ममता दीदी के घर में सब कुछ सही नहीं है। बीते कुछ वक्त से अभिषेक की नाराजगी की बात लगातार सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में हुई महत्वपूर्ण मतदाता सूची सत्यापन मीटिंग से अनुपस्थिति ने सत्तारूढ़ पार्टी के भीतरी समीकरण को लेकर अटकलों को फिर हवा दे दी है।
वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं के समाधान के लिए पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की ये पहली बैठक थी। वैसे तो इस समिति में अभिषेक बनर्जी का नाम तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी के तुरंत बाद दूसरे नंबर पर था लेकिन वो बैठक में नहीं पहुंचे।
टीएमसी में आंतरिक समीकरण
मीटिंग से उनकी अनुपस्थिति से पार्टी के आंतरिक समीकरणों पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है और कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पहले भी पार्टी में शीर्ष स्तर पर तनाव के कयास लग रहे थे, लेकिन नेताजी इंडोर स्टेडियम में हाल ही में आयोजित एक रैली में ममता बनर्जी द्वारा अभिषेक के भाषण का सार्वजनिक समर्थन किए जाने के बाद शीर्ष स्तर पर यह तनाव कम होने की धारणा बन गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
Mamata Banerjee Contempt Notice: कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता बनर्जी और अभिषेक को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
West Bengal: ममता बनर्जी की भाभी के घर CID ने मारा छापा, DJ वाले बयान पर अभिषेक की बढ़ीं मुश्किलें
‘RSS प्रमुख को भारी सुरक्षा और दीदी का अपमान’, ममता की सुरक्षा हटाने पर राज्य में बवाल, BJP ने किया पलटवार
राजनीति की अन्य सभी रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
क्यों नहीं पहुंचे मीटिंग में?
पार्टी के कुछ नेताओं ने इसको कमतर दिखाने की कोशिश की जबकि कुछ ने ममता बनर्जी के उस स्पष्ट निर्देश की तरफ इशारा किया कि मतदाता सूची से संबंधित सारे चुनावी कार्य पार्टी मुख्यालय में ही होंगे, कहीं और नहीं। ये पार्टी समीकरण में संभावित बदलाव का संकेत है। इस बीच अभिषेक के करीबी सूत्रों ने कहा कि अन्यत्र उनकी व्यस्तता की वजह से वह बैठक में नहीं पहुंच पाए। पिछले सप्ताह ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निर्वाचन आयोग के कथित समर्थन से ‘बाहरी’ मतदाताओं को शामिल करने का आरोप लगाया था।
इधर, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के घर में कलह मचा हुआ है। मायावती ने पिछले दिनों अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया। उनके परिवार में कहल की ये खबर खूब चर्चा में है।
Mamta banerjee abhishek banerjee tension causes stir in trinamool congress mayawati bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














