‘BJP की गोद में बैठी कांग्रेस’, फिर क्यों भड़क गए केजरीवाल? कहा- धोखेबाज पार्टी
गुजरात में कांग्रेस के साथ हुए समझौते को स्वीकार करते हुए आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने इसका पालन किया, लेकिन कांग्रेस ने धोखा दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह
अरविंद केजरीवाल (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने गुजरात और पंजाब उपचुनाव में दो सीटों पर जीत के बाद भाजपा और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में भाजपा का विकल्प नहीं है, बल्कि उसकी गोद में बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भाजपा से मिला हुआ है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गुजरात में उनकी पार्टी को धोखा दिया। उन्होंने बताया कि उपचुनाव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच समझौता हुआ था, जिसका कांग्रेस ने पालन नहीं किया। केजरीवाल ने गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट और पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी की दोहरी जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
कांग्रेस ने धोखा दिया: केजरीवाल
गुजरात में कांग्रेस के साथ हुए समझौते को स्वीकार करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने इसका पालन किया, लेकिन कांग्रेस ने धोखा दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के बाद उनके पांच विधायक भाजपा में चले गए थे और आप के एक विधायक ने भी ऐसा ही किया। इसे लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
कांग्रेस अब बीजेपी की गोद में बैठ चुकी है। कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने खुद ही अपनी पार्टी को कमज़ोर किया है। जब कांग्रेस कार्यकर्ता देखते हैं कि उनके नेता बीजेपी से हाथ मिला रहे हैं, तो वे खुद को ठगा सा महसूस करते हैं। कांग्रेस और बीजेपी अब एक ही सिस्टम के दो चेहरे हैं – सत्ता से… pic.twitter.com/1lRKXEzkvR — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 25, 2025
केजरीवाल ने कहा, ‘कांग्रेस ने कहा था कि आप उन 5 सीटों पर चुनाव न लड़े जहां उनके विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं और कांग्रेस उस एक सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी जहां आप के विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। पिछले साल उन पांच सीटों पर चुनाव हुए थे, आप ने उनमें से किसी पर भी चुनाव नहीं लड़ा था। इस साल आप की सीटों पर चुनाव हुए, भाजपा की तरफ से आदेश आया, कांग्रेस मना नहीं कर सकी।
भाजपा से मिला है कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व
केजरीवाल ने कहा, ‘उन्होंने हमें हराने के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया। इससे साफ पता चलता है कि देश को कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है। कांग्रेस भाजपा के साथ है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व हमारे साथ मिला हुआ है। मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह सकता हूं। इसके पूरे सबूत हैं।
‘इन्हें देश नहीं, पहले मोदी दिखते हैं’, थरूर के बयानों पर खड़गे ने कसा तंज
कांग्रेस कार्यकर्ता तब ठगा हुआ महसूस करते हैं जब वे देखते हैं कि उनके वरिष्ठ लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, कभी शादी के घोड़े की बात करते हैं, कभी रेस के घोड़े की (राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए) और फिर जाकर भाजपा से हाथ मिला लेते हैं। हमने वो पांच सीटें छोड़ दीं, फिर भी वे हार गए। उनके लड़ने के बावजूद हम जीत गए।
