- Hindi News »
- Politics »
- Dmk Leader A Raja Say Party Worker Teeka And Kalava Wear Dhoti But Make Own Identity
टीका और कलावा से दूर रहो, कार्यकर्ताओं से DMK नेता ए राजा बोले- धोती पहनो पर पहचान अपनी बनाओ
DMK के वरिष्ठ नेता ए राजा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को टीका लगाने और कलावा बांधने से बचने की सलाह दे डाली। वे बोले कि बिना विचारधारा के किसी भी राजनीतिक दल का केवल विनाश ही होगा और इसका एक उदाहरण अन्नाद्रमुक है।
- Written By: सौरभ शर्मा

DMK के वरिष्ठ नेता ए राजा (सोर्स - सोशल मीडिया)
चेन्नई: द्रमुक के वरिष्ठ नेता ए. राजा ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धोती पहनते समय ‘कुमकुम’ लगाने और ‘कलावा’ बांधने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विचारधारा के बिना कोई भी राजनीतिक दल टिक नहीं सकता और इसका उदाहरण अन्नाद्रमुक है। राजा ने यह स्पष्ट किया कि वह भगवान में आस्था रखने के विरोधी नहीं हैं, लेकिन जब कार्यकर्ता कुमकुम लगाते हैं और कलावा बांधते हैं, तो वे संघ परिवार के सदस्यों जैसे दिखने लगते हैं।
उन्होंने आगे कहा ऐसा हमें नहीं करना है इससे उनकी अलग पहचान खो जाती है। उन्होंने विशेष रूप से पार्टी की छात्र शाखा से जुड़े कार्यकर्ताओं को इन प्रतीकों से बचने की नसीहत दी। ए. राजा ने कहा कि हमें अपनी अलग पहचान बनानी हैं।
राजनीतिक पहचान और विचारधारा का सवाल
चेन्नई में एक सभा को संबोधित करते हुए ए. राजा ने कहा कि द्रमुक केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि पार्टी के संस्थापक सी. एन. अन्नादुरई ने हमेशा सामाजिक समानता और तर्कसंगत सोच को महत्व दिया। राजा ने कहा कि व्यक्तिगत आस्था किसी की भी हो सकती है, लेकिन पार्टी की विचारधारा से जुड़े प्रतीकों को बनाए रखना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस में तकरार, विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, राहुल गांधी नाराज
प्रियांक खरगे का RSS पर तीखा हमला: ‘संघ चला रहा मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट’, इनकम और रजिस्ट्रेशन पर उठाए सवाल
अजय देवगन ने ‘शतक’ में भरी जान, RSS के 100 साल पर खुलेंगे अनकहे राज, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान
राजा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे सही बताया तो कुछ ने आलोचना की। राजा ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि द्रमुक की छात्र शाखा के सदस्यों को खासतौर पर अपनी विचारधारा को स्पष्ट रखना चाहिए। उनका मानना है कि पार्टी की पहचान मजबूत होनी चाहिए और उसके कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक संगठनों से अलग दिखने चाहिए।
क्या है पूरा मामला
पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजा ने कहा कि उन्हें भगवान में आस्था रखने में कोई दिक्कत नहीं है और पार्टी के संस्थापक सीएन अन्नादुरई ने खुद कहा था कि गरीब लोगों की मुस्कान में भगवान को देखा जा सकता है। कुछ दिन पहले नीलगिरी जिले में एक समारोह को संबोधित करते हुए राजा ने कहा कि जब आप पोट्टू (कुमकुम) लगाते हैं और कैरू (कलाई पर पहना जाने वाला धागा) पहनते हैं और संघी (आरएसएस के सदस्य) भी ऐसा करते हैं, तो अंतर करना मुश्किल हो जाता है। उनके कथित संबोधन का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Dmk leader a raja say party worker teeka and kalava wear dhoti but make own identity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देसी Sarvam Edge देगा ChatGPT और Google Gemini को टक्कर! बिना इंटरनेट मिलेगा एआई का मजा
Feb 17, 2026 | 08:40 AMजे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल, 200 डॉक्टर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर
Feb 17, 2026 | 08:35 AM12वीं बोर्ड घोटाला: छत्रपति संभाजीनगर में सीसीटीवी ने खोली पोल, 18 शिक्षक-कर्मचारी निलंबित
Feb 17, 2026 | 08:32 AMकरण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, पंजाबी फिल्म अनुबंध विवाद पर याचिका
Feb 17, 2026 | 08:20 AMइस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
Feb 17, 2026 | 08:15 AMकिराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई
Feb 17, 2026 | 08:11 AMहाॅकी मैच के दौरान गोलीबारी से दहला अमेरिका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














