Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

AAP छोड़कर BJP में जाने वाले सांसदों का होगा सत्यानाश, दिग्विजय सिंह का श्राप

Digvijay Singh on Women Reservation: UP चुनाव से महिला आरक्षण लागू करने की मांग, दिग्विजय सिंह आरोप 'परिसीमन और जनगणना केवल देरी करने के बहाने, कहा- निष्ठा बदलने वाले AAP सांसदों के सत्यानाश होगा

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Apr 29, 2026 | 12:11 PM

दिग्विजय सिंह , सोर्स : सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

MP Political News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल में आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले राघव चड्ढा सहित सातों सांसदों पर जमकर तीखा निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी में शामिल होने वाले AAP सांसदों को लेकर श्राप देने के अंदाज में कहा ‘आम आदमी पार्टी के जो सांसद अपनी निष्ठा बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं, जल्द ही उनका सत्यानाश हो जाएगा।’

दिगिवजय का श्राप वाला अंदाज

भोपाल के पास सीहोर में प्रवास के दौरान दिगिवजय सिंह ने दलबदल की राजनीति को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बागी नेताओं का सत्यानाश होने तक का श्राप दे दिया है। इसके साथ ही महिला आरक्षण पर भी बड़ी बातें कहीं।

‘महिला आरक्षण बिल को भाजपा का छलावा’

महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ‘महिला आरक्षण को लेकर भाजपा की नीयत साफ नहीं है और इस मुद्दे पर लगातार झूठ बोल रही है। अगर सरकार सच में इस मुद्दे को लेकर गंभीर है तो इसे भविष्य के बजाय तत्काल लागू करना चाहिए। आरक्षण टालने के लिए कभी परिसीमन तो कभी जनगणना का बहाना बनाया जा रहा है।’ दिग्विजय सिंह ने महिला आरक्षण बिल को भाजपा का छलावा ठहराया।

सम्बंधित ख़बरें

MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: दिल्ली दरबार में हाजिरी देंगे शीर्ष नेता, 4 अगस्त को समीक्षा बैठक

सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

MP Weather Update: 4-5 अगस्त से मध्य प्रदेश में फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

ग्वालियर: सब राहुल गांधी के इशारे पर हुआ…पप्पू यादव की हिंदू विरोधी एक्टिंग से भड़का बजरंग दल; किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें :विधायक की दबंगई पर BJP सख्त, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिया कड़ा संदेश; हो सकती है बड़ी कार्रवाई!

‘यूपी चुनाव से हो महिला आरक्षण की शुरुआत’

दिग्विजय सिंह ने सुझाव दिया कि, आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से ही इस आरक्षण की शुरुआत होनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा ‘परिसीमन और जनगणना जैसे तर्क केवल देरी करने के बहाने हैं। मौजूदा परिस्थितियों में भी आरक्षण लागू होना पूरी तरह संभव है, लेकिन सरकार इसे लटकाना चाह रही है।’

Digvijay singh curse on mps who leave aap and join bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 12:11 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Digvijaya Singh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.