Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खांटी कांग्रेसी दिलाएंगे विजयश्री…बिहार में बड़ा अभियान चलाने जा रही कांग्रेस, उड़ जाएगी नीतीश की नींद!

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से दिल्ली से पटना तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कांग्रेस अपने समृद्ध अतीत की ओर लौटने के लिए लगातार योजनाएं बना रही है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 28, 2025 | 10:26 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में दिल्ली मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गहन मंथन के बाद राज्य के पुराने कांग्रेसियों को तलाशने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बिहार के सभी जिलों में टीम बनाकर पुराने कांग्रेसियों के परिजनों से संपर्क करने की योजना है। इसकी नियमित निगरानी कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु करेंगे।

वर्ष 1990 से पहले बिहार में कांग्रेस का दबदबा था। जनता के पूर्ण समर्थन से यहां कांग्रेस की सरकारें बनती रहीं। बाद में राजनीतिक परिस्थितियां बदलीं और कांग्रेस का जनाधार सिमटता चला गया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष व विधायक राजेश कुमार राम पार्टी की स्थिति सुधारने के लिए स्थानीय स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं। इसके तहत वे अपने जनसंपर्क अभियान को धार दे रहे हैं।

क्या है कांग्रेस का मास्टरप्लान

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से दिल्ली से पटना तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कांग्रेस अपने समृद्ध अतीत की ओर लौटने के लिए लगातार योजनाएं बना रही है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीते सोमवार की शाम दिल्ली मुख्यालय में अनौपचारिक रूप से मंथन किया।

इस दौरान चर्चा हुई कि पुराने कांग्रेसियों को फिर से पार्टी से जोड़ा जाए। इसके लिए उनके परिजनों से संपर्क कर उन्हें फिर से पार्टी की सदस्यता दिलाई जाए। सूत्रों ने जानकारी दी कि पुराने कांग्रेसियों को फिर से जोड़ने के लिए बिहार के सभी जनपदों में कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी, जो अपने क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर उन्हें पार्टी के स्वर्णिम अतीत की याद दिलाएंगे।

कृष्णा अल्लावरु संभालेंगे कमान

इसके लिए कांग्रेसियों को सवाल-जवाब की सूची भी दी जाएगी, ताकि वे आसानी से अपना अभियान चला सकें। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के इस अभियान की नियमित निगरानी की अनौपचारिक जिम्मेदारी बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु को दी गई है।

उड़ जाएगी नीतीश कुमार की नींद!

गौरतलब है कि बिहार में भारत गठबंधन में कांग्रेस के साथ राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और वीआईपी भी हैं। ये सभी दल अपने-अपने हिसाब से चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं अगर कांग्रेस का यह दांव सफल रहा तो सत्ता में वापसी का ख्वाब संजो रहे नीतीश कुमार की नींद उड़नी तय है।

क्या बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष?

कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि चुनाव की तैयारियां काफी अच्छी चल रही हैं। उन्होंने अपनी रणनीतियों का खुलासा नहीं करते हुए कहा कि कुछ चीजें गोपनीय होती हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

सियासत-ए-बिहार: किसकी नींव पर खड़ा हुआ लालू का साम्राज्य, कैसे 196 से 4 सीटों तक पहुंच गई देश की सबसे बड़ी पार्टी?

हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि जिस तरह से पूरे राज्य में महिलाएं पार्टी की माई-बहन योजना से जुड़ रही हैं, उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम पहले से अलग होगा। कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी, इसके जवाब में विधायक राजेश कुमार राम ने कहा कि यह आकलन जल्दबाजी होगी।

Congress to launch campaign to reconnect with old members ahead of elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 10:26 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Congress
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार ने खोला पिटारा, छात्रवृत्ति, महंगाई से लेकर मानदेय तक, इनको हुआ फायदा

2

बिहार: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत, CM ने जताया दुख, 4 लाख मुआवजा देने का ऐलान

3

‘मुस्लिम लीग की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी’, मंत्री नितेश राणे ने साधा निशाना, बोले- ऐसे लोग कभी…

4

‘ब्रिटिश सरकार के नौकर थे सावरकर…’, कांग्रेस नेता की पोस्ट से भड़की BJP, गिरिराज सिंह ने बोला हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.