Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘निशांत भाई’ के नारों से गरमाई बिहार की राजनीति… क्या सचमुच चुनावी मैदान में उतर गए CM नीतीश के बेटे?

पिछले कुछ समय से लगातार निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। निशांत अपने बयानों से मीडिया में हेडलाइन बने हुए हैं। आए दिन निशांत किसी न किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होते दिख रहे हैंं।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: May 17, 2025 | 10:08 AM

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : बिहार में महज कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर सियासी गलियारों में चुनावी हलचल काफी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में कूद गए हैं। इसी बीच एक बार फिर से बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की खबर जोर पकड़ती नजर आ रही है।

दरअसल, निशांत कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से फैल रहा है, जिसमें लोगों को उनका राजनेता वाला अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में वे अपने समर्थकों के साथ चलते नजर आ रहे हैं और समर्थक उनके लिए नारे लगा रहे हैं। वीडियो में उनके समर्थक, ‘बिहार का भविष्य कैसा हो, निशांत भाई जैसा हो’, ‘बिहार का युवा नेता कैसा हो , निशांत कुमार जैसा हो’ का नारा लगाते दिख रहे हैं।

मां के पुण्यतिथि के अवसर पर बिगहा पहुंचे थे निशांत

आपको जानकारी के लिए बता दें कि बीते बुधवार यानी 14 मई को सीएम नीतीश कुमार हरनौत प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे थे। यहां वह अपनी पत्नी मंजू कुमारी सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पहुंचे थे और उन्होंने अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी दौरान उनके बेटे निशांत कुमार भी वहां मौजूद थे। ऐसे में बड़ी संख्या में जदयू के नेता और कार्यकर्ता बिहार के मौजूद सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन में नारा लगाते हुए दिखाई दिए। इससे पहले भी निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री खूब चर्चाएं हो रही थी।

यहां देखिए वीडियो

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के लिए नालंदा में नारे लगे -बिहार का युवा नेता कैसा हो – निशांत कुमार जैसा हो।कुछ दिन पहले लिखा भी था कि उनका हरनौत से चुनाव लड़ना पक्का समझिये।हरनौत से ही कभी नीतीश कुमार विधायक बने थे। pic.twitter.com/qgo1t3f9bb — Sukesh Ranjan (@RanjanSukesh) May 14, 2025

निशांत की हो सकती है पॉलिटिकल एंट्री

पिछले कुछ समय से लगातार निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। निशांत लगातार अपने बयानों से मीडिया में हेडलाइन बने हुए हैं। आए दिन निशांत किसी न किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होते नजर आ रहे हैं। जिस वजह से उनका चुनावी राजनीति में शामिल होने की संभावनाएं और तेज होती जा रही है। क्योंकि, इससे पहले निशांत मीडिया से दूर रहा करते थे।

जातीय जनगणना पर सियासी तकरार, बिहार चुनाव 2025 में कौन बनेगा किंगमेकर?

ऐसे में यह वीडियो उनके बदलते रुख का संकेत माना जा रहा है। JDU के युवा कार्यकर्ताओं में सीएम नीतीश के बेटे निशांत को लेकर उत्साह साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि, क्या निशांत कुमार बिहार की सियासत का अगला चेहरा बनेंगे? क्या पिता नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत अब बेटे के हाथों में सौंप दी जाएगी? इस बात का पता तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, निशांत कुमार को लेकर सियासी मैदान में हलचल काफी बढ़ गई है।

Cm nitish son enter in electoral fray bihar politics heat up with slogans of nishant bhai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 10:08 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Nishant Kumar
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार के 400 माफिया पुलिस के रडार पर हैं, स्कूल‑कॉलेज के बाहर खड़े “रोमियो” पर होगी कार्रवाई

2

मार्केट में नए नीतीश कुमार की धूम, बाते ऐसी कि असली भी फेल; सोशल मीडिया पर जमकर VIRAL

3

20 साल बाद छिन गया ‘लालू का किला’, खाली करना होगा राबड़ी आवास; जानें कहां अगला ठिकाना?

4

निशानेबाज: नेता के साथ मौजूद रहता चमचा, खुशी में मोदी ने घुमाया गमछा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.