Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना की शाखा को लेकर आपस में भिड़े दोनों गुट, राजुल पटेल ठोका ताला ताे अनिल परब ने दी चुनौती

मुंबई के जोगेश्वरी में बेहरामबाग स्थित शिवसेना शाखा क्रमांक 61 में राजुल पटेल द्वारा ताला जड़ दिया। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) और राजुल पटेल समर्थकों की बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई...

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 28, 2025 | 10:15 PM

राजुल पटेल व अनिल परब (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व नगरसेविका राजुल पटेल ने सोमवार को उद्धव की शिवसेना छोड़ दी और वह शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो गई। इस दौरान उन्होंने मुंबई के जोगेश्वरी में बेहरामबाग स्थित शिवसेना शाखा क्रमांक 61 में राजुल पटेल द्वारा ताला जड़ने के बाद शिवसेना (यूबीटी) और राजुल पटेल समर्थकों की बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

सोमवार की रात शाखा के बाहर जुटे शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने राजुल और उपमुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विभाग प्रमुख अनिल परब भी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान अनिल परब ने राजुल पटेल को 24 घंटे के अंदर शाखा खाली करने का अल्टीमेटम देते हुए शाखा पर अपना भी ताला जड़ दिया है।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद के शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं में हताशा बढ़ रही है। राज्यभर में निकट भविष्य में होनेवाले मुंबई, ठाणे मनपा सहित अन्य राज्यों के निकाय चुनावों से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना में भगदड़ मच गई है।

राजुल पटेल ने ठाकरे की दिया दोहरा झटका

सुरक्षित राजनीतिक भविष्य की चाह में शिवसेना (यूबीटी) के नेता उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना या फिर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। सोमवार को इसी वजह से उद्धव को कई झटके लगे। इस दौरान मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) की पूर्व नगरसेविका राजुल पटेल ने उद्धव को दोहरा झटका दिया है।

शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर शिंदे की शिवसेना में जाने के साथ ही उन्होंने जोगेश्वरी स्थित उद्धव गुट की शाखा पर अपना ताला जड़ दिया। इससे शिंदे गुट और उद्धव गुट में घमासान मच गया है। क्षेत्र में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सकते में उद्धव गुट

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे जिले में शाखा को लेकर शिंदे गुट और उद्धव गुट के बीच कई बार टकराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। लेकिन मुंबई में पहली बार किसी शाखा के कारण दोनों गुट आमने सामने आए हैं। राजुल के इस कदम से उद्धव गुट में हड़कंप मच गया है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं को अब दूसरी शाखाओं पर भी इस तरह के विवाद बढ़ने का डर सताने लगा है। इस वजह से उद्धव के संकट मोचक कहे जाने वाले अनिल परब रविवार को मैदान में आ गए। उन्होंने कहा कि हम उस शाखा को कब्जे में लेकर कर रहेंगे। मैंने मार खाकर उस शाखा को बनाया और बचाया है। हम अदालत गए और उस शाखा पर कब्ज़े का हमने अधिकार हासिल किया था।

राजुल ने जताया अफसोस

दूसरी तरफ राजुल पटेल ने अफसोस जताते हुए कहा है कि उद्धव का छोड़ने में मैंने देर कर दी। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे ठाकरे के प्रति वफादार रहने पर पछतावा हो रहा है। अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि पूरे राज्य से लोग शिवसेना (यूबीटी) छोड़ रहे हैं। इसलिए बचे हुए लोगों को रोकने के लिए वे हम पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जबकि लालच में पार्टी छोड़नी होती तो मुझे पहले ही बीजेपी से विधायक बनाने का प्रस्ताव मिला था। राजुल ने कहा कि क्षेत्र में मेरे और राजू पेडणेकर के बीच सिद्धांतों को लेकर विवाद था। यह लड़ाई संगठन के लिए थी। लेकिन, हमारे बीच के मतभेद को सुलझाने की किसी ने पहल नहीं की। पार्टी के वरिष्ठों ने कभी हमें सामने बैठा कर समझाया नहीं। बल्कि वे आग में घी डालने का काम करते थे।

शाखा का स्वामित्व मेरा

पूर्व नगरसेविका राजुल पटेल ने कहा कि 1997 में पहली बार पार्षद बनने के बाद मैंने वह जमीन 4 लाख रुपए में खरीदी थी। उस जगह का बिजली बिल 1999 से मेरे नाम पर है। यदि कोई कह रहा है कि शाखा के लिए उन्होंने मार खाई है, तो वे इसका सबूत लेकर आएं। मैंने दूसरे लोगों की तरह कार्यालय नहीं, बल्कि शाखा बनाई है। शाखा का स्वामित्व मेरा है।

अनिल परब ने दी चेतावनी

पूर्व मंत्री अनिल परब ने कहा कि वह शाखा ठाकरे समूह की शाखा है। राजुल पटेल वार्ड की नगरसेविका थीं, सिर्फ इस वजह से शाखा उन्हें दी गई थी और शाखा के दस्तावेज उनके नाम पर हैं। लेकिन अब हमने पुलिस से शाखा कब्जे में लेने को कहा है।

Both factions clashed over shiv senas branch rajul patel locked the doors

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 28, 2025 | 10:15 PM

Topics:  

  • Mumbai News
  • Shivsena

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबईकरों को बड़ी राहत, एक क्लिक पर मिलेगी मनपा अस्पतालों की पूरी जानकारी, खत्म होगी भागदौड़

2

निकाय चुनाव से पहले महायुति में घमासान, अजित पवार गुट बोला- जहां दम है, वहां अकेले लड़ेंगे चुनाव

3

नवी मुंबई मनपा चुनाव में घमासान, BJP बोली- अब नहीं चाहिए गठबंधन, शिंदे पर फूटा गुस्सा

4

14 साल बाद विद्यार्थियों को तोहफा! हॉस्टल भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी, छात्राओं को भी खास राहत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.