Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस ‘फर्जी खबरों की फैक्टरी’, BJP ने बोला हमला, खरगे ने कहा था हमारी विदेश नीति चरमरा गई

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर ‘‘अधूरा सच '' बताने का आरोप लगाया और कहा कि भारत का मतदान में अनुपस्थित रहना कोई रुख में बदलाव नहीं है, बल्कि ‘‘पिछले मत'' की निरंतरता है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 14, 2025 | 10:03 PM

प्रदीप भंडारी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि विपक्षी पार्टी ‘‘फर्जी खबर की फैक्टरी” बन गयी है। सत्तारूढ़ दल ने कांग्रेस पर ऐसे वक्त निशाना साधा है जब विपक्षी दल ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश प्रस्ताव पर मतदान से भारत के दूर रहने को लेकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर ‘‘अधूरा सच ” बताने का आरोप लगाया और कहा कि भारत का मतदान में अनुपस्थित रहना कोई रुख में बदलाव नहीं है, बल्कि ‘‘पिछले मत” की निरंतरता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कथित दस्तावेज का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘कांग्रेस को नाटकीय आक्रोश दिखाने से पहले, 12 जून को संयुक्त राष्ट्र में भारत के आधिकारिक वोट के स्पष्टीकरण को पढ़ने के लिए कुछ समय निकालना चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस और उसका बौद्धिक रूप से बेईमान पारिस्थितिकी तंत्र फर्जी खबरों की फैक्टरी बनकर रह गया है।”

भारत ने मतदान में भाग नहीं लिया

संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय महासभा ने स्पेन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को भारी बहुमत से पारित कर दिया, जिसमें तत्काल, बिना शर्त और स्थायी युद्धविराम की मांग की गई है। भारत उन 19 देशों में शामिल था जिन्होंने मतदान में भाग नहीं लिया, जबकि 12 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, जबकि पक्ष में 149 मत पड़े। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अब यह स्पष्ट होता जा रहा है कि हमारी विदेश नीति चरमरा गई है। शायद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब अपनी विदेश मंत्री की बार-बार की गई गलतियों पर फैसला लेना चाहिए और कुछ जवाबदेही तय करनी चाहिए।”

विदेश मंत्रालय से सवाल

उन्होंने सवाल किया कि क्या पश्चिम एशिया में युद्धविराम, शांति और बातचीत की वकालत करने वाले भारत के लगातार रुख को छोड़ दिया गया है? कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत हमेशा शांति, न्याय और मानवीय सम्मान के लिए खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय को स्पष्ट करना चाहिए कि पिछले छह महीनों में ऐसा क्या बदलाव आया जिसके कारण भारत ने युद्धविराम का समर्थन करना बंद कर दिया? कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के रुख पर निराशा व्यक्त करते हुए इसे देश की उपनिवेशवाद विरोधी विरासत के विपरीत कदम बताया।

कांग्रेस पर ‘‘अधूरा सच” बताने का आरोप

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर ‘‘अधूरा सच” बताने का आरोप लगाया और ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमारा मतदान से दूर रहना कोई रुख में बदलाव नहीं है, बल्कि पिछले मतदानों (ए/आरईएस/77/247 और ए/आरईएस/79/232) की निरंतरता है, जो संवाद और कूटनीति में हमारे अटूट विश्वास पर आधारित है, जो आगे बढ़ने का एकमात्र स्थायी रास्ता है।” उन्होंने कहा कि भारत ने गाजा में नागरिकों की जान जाने तथा गहराते मानवीय संकट की स्पष्ट रूप से निंदा की है तथा नागरिकों की सुरक्षा, मानवीय पहुंच तथा शेष बंधकों की रिहाई का आह्वान किया है।

सियासत-ए-बिहार: NDA ने पहले ही सेट कर दिए ‘बिहार विजयी’ समीकरण, मोदी-नीतीश का ‘राष्ट्रवादी रथ’ कैसे रोकेंगे राहुल-तेजस्वी?

भंडारी ने कहा कि भारत ने बातचीत के माध्यम से ‘‘दो राष्ट्र समाधान” के लिए समर्थन को दोहराया है, जिसमें फलस्तीन तथा इजराइल सुरक्षित, मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने द्विपक्षीय स्तर पर और संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से गाजा को लगातार मानवीय सहायता प्रदान की है।” भाजपा ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश की भी आलोचना की तथा उन पर ‘‘गलत जानकारी फैलाने” तथा भारत की विदेश नीति पर ‘‘आक्षेप लगाने” का आरोप लगाया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Bjp calls congress fake news factory

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 10:03 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

किसने कराया, कैसे हुआ…पहलगाम आतंकी हमले की साजिश का होगा पर्दाफाश, NIA दाखिल करने जा रही चार्जशीट

2

कौन हैं बाप-बेटे जिन्होंने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, एनकाउंटर में पिता की मौत, बेटा अरेस्ट

3

दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार…विजिबिलिटी 3 मीटर से भी कम, AQI पहुंचा 500 पार

4

‘नवीन की आत्मा जुड़ा गई होगी’ और…, नितिन नबीन बने कार्यकारी अध्यक्ष तो इस RJD नेता ने ऐसा क्यों कहा?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.