Bihar Election Results: अनंत-ओसामा से लेकर रीतलाल तक…नतीजों में कैसा है बिहार के बाहुबलियों का हाल
Bihar Assembly Elections: अब बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच लोग बाहुबलियों की सीटों के परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
बिहार के बाहुबली उम्मीदवार (डिजाइन फोटो)
Bihar Election Result: बिहार की सियासत में हमेशा ही बाहुबलियों का वर्चस्व देखने को मिला है। यहां दबंग, बाहुबली और जेल में सालों की सजा काट चुके नेताओं और उनके परिजनों को सियासी दलों की ने खूब पसंद किया है। वह सीधे तौर पर चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाते रहे हैं.
अब बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच लोग बाहुबलियों की सीटों के परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि अब तक के रुझानों में बाहुबली नेताओं वाली सीटों पर अभी क्या स्थिति बनी हुई है?
मोकामा में ‘छोटे सरकार’ का जलवा
बिहार की सबसे चर्चित सीट मोकामा में जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह फिलहाल आगे चल रहे हैं। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह के सामने आरजेडी से वीणा देवी और जन सुराज पार्टी से पीयूष प्रियदर्शी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पहले चरण में 6 नवंबर को करीब 64 फीसदी मतदान हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
सायोनी का गीत ममता को ले डूबा! उमा भारती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कसा तंज; बताई TMC की हार की वजह
MP News: BJP की प्रदेश कार्यसमिति होगी छोटी, एक सैकड़ा नाम तय! कम लेकिन दमदार वाले फॉर्मूले पर काम करेगी पार्टी
बंगाल में क्यों हुई ममता की दुर्गति? 2024 से 2026 में ऐसा क्या हुआ कि रसातल में पहुंची TMC
पश्चिम बंगाल में मोहन यादव का स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत, तीन सीटों पर किया प्रचार तीनों पर ही BJP आगे
तरारी में विशाल प्रशांत की बढ़त
बिहार की तरारी विधानसभा सीट पर बाहुबली सुनील पांडेय के बेटे विशाल प्रशांत बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ताजा रुझानों में विशाल ही बढ़त बनाए हुए हैं। यहां उनकी सीधी टक्कर सीपीआई (एम) नेता मदन सिंह से है। फिलहाल व 7 हजार से अधिक वोटों से पीछे हैं।
रधुनाथपुर में ओसामा शहाब आगे
सिवान की रघुनाथपुर सीट पर आरजेडी ने पूर्व सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को प्रत्याशी बनाया है। ओसामा मौजूदा वक्त में 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां उनके सामने जेडीयू ने विकास कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतार रखा है।
मांझी में रणधीर सिंह जीत रहे रण
मांझी विधानसभा सीट पर बाहुबली प्रभुनाम सिंह के बेटे रणधीर कुमार सिंह ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने सीपीआई (एम) से डॉक्टर सत्येंद्र यादव और जनसुराज पार्टी से यदुवंश गिरी चुनाव लड़ रहे हैं। ताजा रुझानों में रणधीर कुमार सिंह 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
संदेश में दीपू यादव बढ़े आगे
बिहार की संदेश विधानसभा सीट पर बाहुबली अरूण यादव के बेटे दीपू यादव आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ जेडीयू नेता और बालू माफिया राधा चरण चुनाव मैदान में हैं। यहां कांटे की टक्कर मानी जा रही है लेकिन दीपू यादव 3 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।
राम कृपाल पर भारी पड़े रीतलाल
दानापुर विधानसभा सीट पर बाहुबली नेता रीतलाल यादव पीछे चल रहे हैं। रीतलाल आरजेडी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उनके लिए लालू यादव ने प्रचार भी किया था। रीतलाल के सामने एनडीए से बीजेपी के रामकृपाल यादव अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जो फिलहाल साढ़े 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
बाहुबलियों की पत्नियों की टक्कर
वारसलीगंज विधानसभा सीट पर दो बाहुबलियों की पत्नियों के बीच चुनावी संग्राम है। यहां आरजेडी के टिकट पर बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी और बीजेपी के टिकट पर बाहुबली अखिलेश सिंह की पत्नी अरुणा देवी चुनाव लड़ रही हैं। खबर लिखे जाने तक यहां बीजेपी की अरुणा 4 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
बनियापुर में चांदनी देवी पीछे
बिहार की बनियापुर सीट पर को बाहुबलियों का गढ़ माना जाता है। यहां आरजेडी की चांदनी देवी और बीजेपी उम्मीदवार केदार नाथ सिंह के बीच टक्कर है। चांदनी देवी दिवंगत बाहुबली और विधायक रहे अशोक सिंह की पत्नी हैं। जो फिलहाल केदार नाथ सिंह से 10 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं।
शाहपुर में राहुल तिवारी बेहाल
बिहार की शाहपुर विधानसभा सीट पर बाहुबली नेता और आरजेडी उम्मीदवार राहुल तिवारी पीछे चल रहे हैं। यहां उनके खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार राकेश रंजन 10 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। जो कि आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
शिवानी शुक्ला की हार तय
लालगंज विधानसभा सीट पर आरजेडी से शिवानी शुक्ला चुनाव में हैं। शिवानी शुक्ला बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला की बेटी हैं। उनका सीधा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार संजय कुमार सिंह से है। ताजा रुझानों में शिवानी शुक्ला 18 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं।
बेलागंज में विश्वनाथ सिंह आगे
बेलागंज विधानसभा सीट पर आरजेडी और जेडीयू के बीच सीधा मुकाबला है। जहां आरजेडी के टिकट पर बाहुबली विश्वनाथ कुमार सिंह और जेडीयू के टिकट पर मनोरमा देवी चुनाव लड़ रही हैं। यहां विश्वनाथ कुमार सिंह साढ़े 3 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Results LIVE: NDA को जनता का बंपर प्यार, रूझानों में 200 पार, महागठबंधन को धोबी पछाड़
बाढ़ में कर्णवीर का रथ फंसा
बिहार की बाढ़ विधानसभा सीट पर भी आरजेडी से बाहुबली कर्णवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया मैदान में हैं। यहां बीजेपी से सियाराम सिंह चुनाव लड़ रहे है। शुरुआत इस सीट पर दबदबा एनडीए का ही रहा है। सियाराम सिंह साढ़े 9 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
