-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Bihar Become First State To Hold Elections After The Waqf Act Comes Into Force How Beneficial Cm Nitish
वक्फ कानून आने के बाद चुनाव कराने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार, बिल का समर्थन देना CM नीतीश के लिए कितना फायदेमंद?
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
बिहार की लगभग 18% मुस्लिम आबादी न सिर्फ राज्य की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती है, बल्कि कई विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका भी निभाती है। राजद, कांग्रेस और जन सुराज इस समुदाय का समर्थन पाने की कोशिश कर रही है।

सीएम नीतीश और पीएम मोदी, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत डिजिटल डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल तेज हो गई है और इसी बीच वक्फ संशोधन विधेयक 2025 राज्य की सियासत में नए आयाम जोड़ रहा है। बिहार भारत का पहला राज्य बन गया है, जहां यह चुनाव किसी वक्फ कानून के पारित होने के बाद होने जा रहा है। ऐसे में यह मुद्दा वोट बैंक की राजनीति और दलों की रणनीतियों पर गहरा असर डाल सकता है।
बिहार की लगभग 18 प्रतिशत मुस्लिम आबादी न सिर्फ राज्य की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती है, बल्कि कई विधानसभा क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका भी निभाती है। राजद, कांग्रेस और अब जन सुराज पार्टी इस समुदाय का समर्थन पाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि सीमांचल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और पूर्वी बिहार के इलाकों में मुस्लिम वोटों का रुझान चुनावी समीकरणों को बदलने की ताकत रखता है।
जेडीयू की धर्मनिरपेक्ष छवि पर खतरा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू ने अब तक खुद को धर्मनिरपेक्ष राजनीति के पैरोकार के रूप में पेश किया है। लेकिन केंद्र सरकार के इस विधेयक का समर्थन कर जेडीयू ने खुद को मुस्लिम मतदाताओं के सवालों के घेरे में खड़ा कर लिया है। इतना ही नहीं जैसे ही यह बिल दोनों सदनों से पारित हुआ, जदयू के 5 मुश्लिम विधायक पार्टी से इस्तीफा दे दिए। यदि जेडीयू मुस्लिम असंतोष को संभाल नहीं पाती, तो उसका असर सीमांचल और शहरी सीटों पर पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान
एनडीए की रणनीति में मोदी फैक्टर
भाजपा और एनडीए इस विधेयक को सुधारात्मक और पारदर्शी कदम बता रहा है। उनका कहना है कि इससे वक्फ संपत्तियों में भ्रष्टाचार रुकेगा और गरीब मुसलमानों को सीधे लाभ मिलेगा। भाजपा इस मुद्दे को हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां हिंदू-मुस्लिम आबादी में संतुलन है।
राजद और प्रशांत किशोर की नई चुनौती
राजद जहां मुस्लिम-यादव समीकरण के सहारे सीटें बढ़ाने की फिराक में है, वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी मुस्लिम वोटों में सेंध लगाने की तैयारी में है। इससे विपक्षी मतों में बंटवारा हो सकता है, जिसका सीधा असर एनडीए पर देखने को मिल सकता है।
राजनीतिक खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि मुस्लिम मतदाताओं का गुस्सा बरकरार रहता है और जेडीयू-एलजेपी जैसी पार्टियां इसे संभालने में विफल रहती हैं, तो एनडीए को 10-15 सीटों का नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण से राजद को 15-20 अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं।
Bihar become first state to hold elections after the waqf act comes into force how beneficial cm nitish
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














